1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राम मंदिर अयोध्या
  4. UP Congress Leaders Visit Ayodhya After Party Rejects Ram Temple Invite

Ayodhya : कांग्रेस नेताओं की एंट्री का विरोध, झंडा छीना, धक्का-मुक्की

Ayodhya
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कुछ लोगों के साथ झड़प में कांग्रेस का झंडा छीन लिया गया।

अयोध्या कांग्रेस महिला प्रभारी रेनू राय ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों ने हमारी पार्टी का झंडा छीना और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया।
यह एक शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है। मंदिर किसी एक व्यक्ति का नहीं है, यह सबका है। उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने पार्टी नेताओं अविनाश पांडे, दीपेंद्र हुडा और अखिलेश प्रताप सिंह के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की।
अजय राय ने कहा, "...आज हम भगवान राम के दर्शन करेंगे...आज मकर संक्रांति का शुभ दिन है और हमने सरयू नदी में पवित्र स्नान किया। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आया सामने, 16-22 जनवरी तक क्या-क्या होगा?