सम्बंधित जानकारी
- Ayodhya Ram Mandir BhumiPujan Live Updates : अयोध्या में पीएम मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया
- राम पर सियासत :ट्वीट करने वाले कैकई और मंथरा के चलते भगवान राम का झेलना पड़ा वनवास
- अयोध्या के घर-घर में लहरा रहा है भगवा ध्वज
- रामजन्म भूमि से उत्साह की 10 तस्वीरें, लोगों ने कहा आज बदलेगा 'युग'
- मिट्टी के दीपों ने अयोध्या को बनाया 'दिव्य', रंगबिरंगी रोशनी से नहाई सरयू
भूमि पूजन से बौखलाए पाकिस्तान ने कहा, भारत अब नहीं रहा धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र
इस्लामाबाद। अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर भूमि पूजन (Ram Mandir Bhumi Pujan) की घटना से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान के रेलमंत्री ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि अब भारत धर्मनिरपेक्ष देश नहीं रहा, बल्कि रामनगर हो गया है।
पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने भूमि पूजन से एक दिन पहले मंगलवार को कहा कि भारत अब राम नगर बन चुका है। इमरान के मंत्री ने कहा कि अब भारत में सांप्रदायिकता बढ़ रही है धर्म निरपेक्षता खत्म हो रही है। उन्होंने यहां तक कि भारत अब पूरी तरह सांप्रदायिक हो चुका है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान अब तक सार्वजनिक मंचों से कश्मीर के मुद्दे पर भारत की आलोचना करता रहा है, लेकिन अब अयोध्या में भूमि पूजन के बाद धर्म के नाम पर भी भारत पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि आज ही के दिन यानी 5 अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली से धारा 370 समाप्त की गई थी।











