सम्बंधित जानकारी
- मिट्टी के दीपों ने अयोध्या को बनाया 'दिव्य', रंगबिरंगी रोशनी से नहाई सरयू
- Ayodhya rammandir : आडवाणी बोले, भारतीयों के परस्पर संबंधों को मजबूत करेगा यह मंदिर...
- Ayodhya rammandir : राम मंदिर के भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर रोशनी से नहाई अयोध्या
- Ayodhya rammandir : अयोध्या में दीपावली से पहले मन रही है 'राम दिवाली', सवा लाख दीप जलाए
- Ayodhya rammandir : लंका से भी आया है अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के लिए जल
भूमि पूजन के बाद पीएम मोदी बोले, राम की 'मर्यादा' ही लोगों को कोरोनावायरस से बचाएगी
अयोध्या से अवनीश कुमार एवं संदीप श्रीवास्तव की Live रिपोर्ट
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। मंच पर पीएम मोदी के साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और महंत नृत्य गोपालदास उपस्थित रहेंगे। अयोध्या से पल-पल की जानकारी...
02:09 PM, 5th Aug
-राम की मर्यादा ही लोगों को कोरोनावायरस से बचाएगी। वर्तमान की मर्यादा है दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी है।
-जब-जब मानवता ने राम को माना है विकास हुआ। जब जब हम भटके हैं विनाश हुआ है।
-श्री राम के आदर्शों पर ही देश आगे बढ़ रहा है।
-राष्ट्र रक्षा के लिए भी राम की नीति प्रासंगिक है।
-हमें आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ आगे बढ़ना है।
02:03 PM, 5th Aug
-अयोध्या में बनने वाला भव्य राम मंदिर भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत का द्योतक होगा। यह मंदिर -अनंतकाल तक पूरी मानवता को प्रेरणा देता रहेगा।
-अयोध्या की भूमि को तो राम ने भी अलौकिक बताया जा रहा है। जहां-जहां राम के चरण पड़े थे वहां राम सर्किट बनाए जा रहे हैं।
-पूरी पृथ्वी पर राम के जैसा नीतिवान शासक हुआ ही नहीं। राम का संदेश था कि नर-नारी समान रूप से सुखी हों। किसान, पशुपालक हमेशा सुखी रहें। बुजुर्गों और बच्चों की सदैव रक्षा होनी चाहिए। किसी से भी भेदभाव न हो।
01:59 PM, 5th Aug
-भारत की आस्था में राम हैं, भारत के दर्शन में राम हैं, भारत की दिव्यता में राम हैं।
-राम सर्वत्र हैं, राम सबके हैं। राम भारत में एकता में अनेकता के सूत्र हैं।
-दुनिया के कितने ही देश राम को वंदन करते हैं।
-मुस्लिम देश इंडोनेशिया में राम आज भी पूजनीय है।
-इंडोनेशिया, कंबोडिया, श्रीलंका, ईरान, चीन आदि देशों में राम का जुड़ा हुआ है। और भी कई देश हैं जहां राम किसी न किसी रूप में रचे-बसे हैं।
01:54 PM, 5th Aug
-अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन से इतिहास बन ही रहा है बल्कि खुद को दोहरा भी रहा है।
-आज का दिन तप, त्याग और संकल्प का प्रतीक।
-राम अमिट हैं, राम बने हुए हैं। राम मंदिर राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा।
-तेज में सूर्य के समान, क्षमा में पृथ्वी के समान, बुद्धि में बृहस्पति, यज्ञ में इन्द्र के समान माना गया है। इसलिए श्रीराम संपूर्ण हैं।
-राम हजारों वर्षों से भारत के लिए प्रकाश स्तंभ बने हुए हैं। राम की वीरता, निर्भीकता, धैर्य, दृढ़ता, उनकी -दार्शनिक दृष्टि युगों युगों तक प्रेरित करते रहेंगे।
-राम की गरीबों और दीन दुखियों पर विशेष कृपा रखते हैं।
01:52 PM, 5th Aug
-आज का दिन युगों युगों तक भारत की कीर्ति पताका फहराता रहेगा।
-आज यह दिन करोड़ों रामभक्तों की सत्यता का प्रतीक है।
-मंदिर से हर क्षेत्र में अवसर बढ़ेंगे।
-भूमि पूजन का यह कार्यक्रम अनेक मर्यादाओं के बीच हो रहा है।
-राम के काम में मर्यादा का जैसा उदाहरण पेश किया जाना चाहिए, वैसा ही देश ने प्रस्तुत किया है।
-राम मंदिर की प्रक्रिया राष्ट्र को जोड़ने का उपक्रम है।
-मोदी ने राम मंदिर आंदोलन राम मंदिर आंदोलन में अर्पण भी था और तर्पण भी था। संघर्ष भी था और संकल्प भी।
01:33 PM, 5th Aug
-मंच से मोदी का उद्घोष, सियावर रामचंद्र की जय... जय सियाराम...
-कोटेश्वर से कामाख्या तक, कन्याकुमारी से क्षीरभवानी तक, अंडमान से अजमेर तक, लक्षद्वीप से लेह तक आज पूरा भारत राममय है।
-पूरा देश रोमांचित है, हर मन दीपमय है। आज पूरा भारत भावुक है।
-सदियों का इंतजार आज समाप्त हो रहा है। करोड़ों लोगों को आज विश्वास ही नहीं हो रहा होगा कि वे अपने जीते जी इस महान अवसर को देख पा रहे हैं।
-वर्षों से टाट और टेंट के नीचे रहे हमारे रामलला के लिए एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा।
-टूटने और खड़े होने का क्रम जो सदियों से चल रहा था, उससे राम जन्मभूमि आज मुक्त हुई है।
01:29 PM, 5th Aug
-राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।
01:16 PM, 5th Aug
-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि 30 की मेहनत का फल मिला है। पूरे देश में आनंद की लहर की आस है। सदियों की आस पूरी हुई है।
-भागवत ने कहा- भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिस आत्मविश्वास की आवश्यकता थी, उसके साकार होने का शुभारंभ आज हो रहा है।
-योगी आदित्यनाथ ने मंच से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए लोकतांत्रिक तरीके से हल निकला। 500 साल के कड़े संघर्ष के बाद संकल्प पूर्ण हुआ।
01:16 PM, 5th Aug
-योगी आदित्यनाथ ने कहा, 30 साल की मेहनत का फल मिला।
-लोकतांत्रिक तरह से समाधान निकला।
12:21 PM, 5th Aug
-अयोध्या में पीएम मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया।
-9 शिलाएं अलग अलग दिशाओं में रखी गई, उनका पूजन किया गया।
-करीब 3 साल में बनकर तैयार होगा मंदिर।
11:55 AM, 5th Aug
-हनुमान गढ़ी से रामजन्मभूमि पहुंचे पीएम मोदी।
-रामलला के समक्ष दंडवत हुए PM नरेन्द्र मोदी, 29 साल बाद किए दर्शन
-पीएम मोदी ने परिजात का पौधारोपण किया।
-रामलला के समक्ष दंडवत हुए PM नरेन्द्र मोदी, 29 साल बाद किए दर्शन
-पीएम मोदी ने परिजात का पौधारोपण किया।
11:43 AM, 5th Aug
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हनुमान गढ़ी मंदिर में रामभक्त हनुमान जी के दर्शन किए।
-पीएम मोदी ने भूमिपूजन से पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली की पूजा की। जोत हाथ में लेकर आरती उतारी, थाली में दक्षिणा रखी और मंदिर की परिक्रमा भी की। इस अवसर पर उन्हें पगड़ी भी भेंट की गई।
-पीएम मोदी ने भूमिपूजन से पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली की पूजा की। जोत हाथ में लेकर आरती उतारी, थाली में दक्षिणा रखी और मंदिर की परिक्रमा भी की। इस अवसर पर उन्हें पगड़ी भी भेंट की गई।
11:32 AM, 5th Aug
-29 साल बाद अयोध्या पहुंचे नरेन्द्र मोदी। साकेत कॉलेज परिसर में सीएम योगी ने किया स्वागत। मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो रामलला का दर्शन करेंगे। साथ ही मंदिर निर्माण के लिए हो रहे भूमि पूजन के ऐतिहासिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
11:27 AM, 5th Aug
-खास बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि आज बेहद खुशी का पल है। चारों तरफ जय श्री राम के नारों से की गूज है। वर्षों पुराना सपना आज पूरा होने जा रहा है।
-उन्होंने कहा कि राम मंदिर से राम राज्य की स्थापना होगी। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही पतंजलि योगपीठ की तरफ से भव्य गुरुकुल का निर्माण अयोध्या में करवाया जाएगा।
11:08 AM, 5th Aug
-उमा भारती ने वेबदुनिया से खास बातचीत में कहा कि वर्षों पुराना सपना साकार होने जा रहा है मेरे जीवन काल मैं मंदिर को बनते हुए देख रही हूं इससे ज्यादा बेहद खुशी का क्षण और कुछ भी नहीं हो सकता है।
-संघ प्रमुख मोहन भागवत भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे।
10:54 AM, 5th Aug
-वेबदुनिया से खास बातचीत करते हुए चलते-चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा रामलला के भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण की बहुप्रतीक्षित अभिलाषा को पूर्ण करने हेतु उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर पधार रहे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को समस्त राम भक्तों की ओर से राम-राम और सादर अभिनंदन।
-अयोध्या में कार्यक्रम स्थल पर मौके पर मौजूद समस्त संत-महंतों एवं पत्रकारों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिनंदन किया।
10:38 AM, 5th Aug
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ पहुंचे। यहां से हेलीकॉप्टर से अयोध्या के लिए रवाना होंगे।
10:27 AM, 5th Aug
-उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी अयोध्या पहुंचे। पीएम मोदी की आगवानी करेंगे योगी आदित्यनाथ।
Uttar Pradesh: Chief Minister Yogi Adityanath, Governor Anandiben Patel and BJP National Vice President Uma Bharti arrive at Ram Janambhoomi site in #Ayodhya.
— ANI (@ANI) August 5, 2020
Prime Minister Narendra Modi will perform 'Bhoomi Poojan' for #RamTemple at the site today. pic.twitter.com/1I42eqE5BE
10:13 AM, 5th Aug
-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए हैं। अयोध्या पहुंचने पर सीएम योगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी करेंगे।
10:09 AM, 5th Aug
राम जन्मभूमि पंडाल का दृश्य
-भूमि पूजन पर बोले साधु- त्रेता युग जैसा महसूस हो रहा
10:07 AM, 5th Aug
-भूमिपूजन कार्यक्रम में राम मंदिर आंदोलन के अगुवा एवं विहिप के शीर्ष नेता रहे स्वर्गीय अशोक सिंघल के परिजन होंगे यजमान।
09:39 AM, 5th Aug
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या के लिए निकले। भगवा कुर्ता और धोती पहने मोदी ने गले में दुपट्टा भी डाला हुआ है।
09:30 AM, 5th Aug
-शिलापूजन में शामिल होने के लिए काशी के तीनों विद्वानों समेत 8 आचार्य अयोध्या पहुंचे। मंत्रोच्चार के बीच गौरी-गणेश का पूजन शुरू।
-योग गुरु बाबा रामदेव ने हनुमान गढ़ी में दर्शन किए।
-प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भूमिपूजन कार्यक्रम के चलते पूरी अयोध्या नगरी की सीमाएं हुईं सील।
08:57 AM, 5th Aug
-शहीद कारसेवक द्वार से चंद कदमों की दूरी पर भारी बारिश की वजह से भरा पानी, नगर निगम के कर्मी पानी हटाने में जुटे।
-भगवान श्रीराम के मंदिर के शिलान्यास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाँदी के फावड़े और कन्नी का प्रयोग करेंगे।
-भगवान श्रीराम के मंदिर के शिलान्यास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाँदी के फावड़े और कन्नी का प्रयोग करेंगे।
08:39 AM, 5th Aug
-अयोध्या के बाहर और भीतर कई नाके बनाए गए हैं जहां हर गाड़ियों की चेकिंग हो रही है। बाहर से किसी वाहन को अंदर आने की इजाजत नहीं है।
-अयोध्या में कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त। होटल्स में सघन चैकिंग अभियान। कोई भी बाहरी व्यक्ति 1 किमी के दायरे में नहीं। गैर आमंत्रित लोगों को बाहर किया गया।
-पीएम की सुरक्षा में कोई जानवर भी विघ्न ना डाले, पिछले में चला आवारा जानवरों को पकड़ने का अभियान।
-कार्यक्रम की सुरक्षा एसपीजी के हवाले, लोकल पुलिस से संबंधित सारे फैसले भी वहीं ले रहे हैं। चौराहों की सुरक्षा भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हवाले।
-अयोध्या में कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त। होटल्स में सघन चैकिंग अभियान। कोई भी बाहरी व्यक्ति 1 किमी के दायरे में नहीं। गैर आमंत्रित लोगों को बाहर किया गया।
-पीएम की सुरक्षा में कोई जानवर भी विघ्न ना डाले, पिछले में चला आवारा जानवरों को पकड़ने का अभियान।
-कार्यक्रम की सुरक्षा एसपीजी के हवाले, लोकल पुलिस से संबंधित सारे फैसले भी वहीं ले रहे हैं। चौराहों की सुरक्षा भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हवाले।
08:24 AM, 5th Aug
-पीएम मोदी के आगमन से पहले आज सुबह हनुमानगढ़ी मंदिर को सैनिटाइज किया गया।
-आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, बाबा रामदेव समेत अधिकांश अतिथि मंगलवार शाम को ही अयोध्या पहुंच गए।
-आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, बाबा रामदेव समेत अधिकांश अतिथि मंगलवार शाम को ही अयोध्या पहुंच गए।
Uttar Pradesh: Security and #COVID19 protocol to be followed at #Ayodhya's Hanuman Garhi temple.
— ANI (@ANI) August 5, 2020
Prime Minister Modi will offer prayers at the temple, ahead of foundation laying ceremony of #RamTemple. pic.twitter.com/ktoIwoONLw
07:47 AM, 5th Aug
-झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर राम मंदिर के शिलान्यास में राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी बुधवार को समस्त राज्य में जिला कांग्रेस कार्यालयों तथा रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दीप प्रज्जवलित करेगी।
-भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास पर भाजपा कार्यकर्ता और सभी हिन्दू पूजा-पाठ कर भगवा ध्वज फहराएंगे तथा दीप प्रज्जवलित करेंगे।
-भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास पर भाजपा कार्यकर्ता और सभी हिन्दू पूजा-पाठ कर भगवा ध्वज फहराएंगे तथा दीप प्रज्जवलित करेंगे।
07:39 AM, 5th Aug
अयोध्या में पीएम मोदी का कार्यक्रम
- पीएम मोदी 5 अगस्त की सुबह 9:35 बजे दिल्ली से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।
- 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेगा प्रधानमंत्री का विमान।
- 10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे पीएम।
- 11:30 बजे अयोध्या साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग।
- 11:40 बजे हनुमान गढ़ी पहुंचेंगे प्रधानमंत्री, 10 मिनट मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम।
- 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे। 10 मिनट रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करेंगे।
- 12.15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण, 12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ।
- 12:40 बजे राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना।
- 2:05 बजे साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिए प्रस्थान, 2:20 बजे लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉप्टर।
07:30 AM, 5th Aug
-भूमि पूजन से पहले अयोध्या में तेज आंधी के साथ बारिश। बारिश को देखते हुए सड़कों पर पसरा सन्नाटा।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन के बाद मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखेंगे। इस कार्यक्रम में 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
-श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने संत महात्माओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अयोध्या आने की बजाय अपने घरों, मठों और मंदिरों में सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक सभी पूजा पाठ करें।
07:24 AM, 5th Aug
Ayodhya में 70 एकड़ भूमि पर बनेगा भव्य राम मंदिर
07:23 AM, 5th Aug
-श्रीराम मंदिर भूमिपूजन में शामिल होने वाले हर अतिथि को मिलेगा चांदी का सिक्का। इस सिक्के पर राम दरबार अंकित हैं, अशोक सिंघल फाउंडेशन की तरफ से दिया जाएगा।
07:22 AM, 5th Aug
-पूरी अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन के पूर्व दुल्हन की तरह सज गई है। मंदिरों पर की गई आकर्षक रोशनी मन में नई उमंग जगा रही है। जैसे ही शाम का अंधियारा घिरने लगा, वैसे ही सरयू के घाट पर दीपक जलाने का सिलसिला शुरू हो गया और देखते ही देखते सैकड़ों दीपों से पूरा माहौल जगमग होने के साथ ही साथ आस्था से भर उठा।
07:21 AM, 5th Aug
-भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या इस वक्त पूरी तरह राममय हो गई है। आस्था का ऐसा सैलाब यहां पहले कभी नहीं देखा गया। अयोध्यावासी दीपवाली के पहले 'राम दिवाली' मना रहे हैं। और हो भी क्यों नहीं..500 बरसों के इंतजार की घड़ियां समाप्त होने में कुछ घंटों का ही वक्त बाकी है क्योंकि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीरामजन्मस्थली पर भव्य राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन करने जा रहे हैं।











