सम्बंधित जानकारी
- अयोध्या में परिवहन की बसों में भी बजेंगे राम भजन, राममय होगा माहौल
- Ayodhya Ram Mandir में 1 सेकंड, 3 भक्त, 22 जनवरी के बाद भी 1 लाख भक्त रोज आएंगे अयोध्या
- 'रामभक्तों' को प्रदूषणमुक्त सफर का आनंद देने के लिए चलाई गईं इलेक्ट्रिक कारें
- Ram Mandir : राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 'अक्षत निमंत्रण महाअभियान' हुआ शुरू
- 2024 : नए साल की शुरुआत आस्था और भक्ति के साथ, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Ram Mandir News - पुणे से अयोध्या तक 2000 हजार KM की साइकल यात्रा, 10 श्रद्धालुओं में कर्नल, एसपी भी शामिल
Cycle journey to Ayodhya : अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम मंदिर में हो रहे प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए 10 श्रद्धालु पुणे से अयोध्या तक की साइकिल यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा 5 जनवरी से शुरू हुई जो 21 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। यात्रा इंदौर भी पहुंची। यात्रा 5 जनवरी को पुणे से शुरू होने के बाद अभी तक अहमदनगर, औरंगाबाद, अजंता और बुरहानपुर से निकल चुकी है।
इस मैराथन साइकिल यात्रा में कर्नल एसवीएस प्रसाद, रिटायर्ड एसपी शंकर केंगर शामिल हैं। यात्रा को कॉर्डिनेट कर रहे गिरीश परदेशी ने बताया कि साथ में राजू ऑटी, संग्राम पाटिल, कैलाश चह्वाण, शिवाजी सलगार, विकास कोली, अनिकेत दहले, दीपक भराडिया भी शामिल हैं।
हर दिन 10 किमी की यात्रा : यात्रियों ने बताया कि हम लोग औसतन 10-12 घंटे रोज साइकिल चला रहे हैं और इसमें 130 किमी औसतन तय हो जाता है। रास्ते में संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जैसे सभी संगठन सहयोग करते हुए जगह-जगह भोजन की व्यवस्था भी कर रहे हैं और हमारा हौंसला बड़ा रहे हैं। यात्रा में शामिल दो सदस्यों की उम्र 50 साल से कम है, बाकी सभी 50 साल से अधिक है लेकिन सभी पूरी तरह से ऊर्जावान हैं और लगातार साइकिल चला रहे हैं।











