Astrology Zodiac Saggitarius Fin.htm

Mon, 15 Jun 2026

Notifications

धनु धनु
आर्थिक पक्ष

धनु राशि वालों में लेन-देन, खरीद-बिक्री, जमानत या कोर्ट के कार्य से परेशानी पैदा होती रहेगी। यदि एक बार इन्हें जीवन में ठोकर लग जाए तो बाद में ये उस ओर पूर्ण सावधान रहते हैं। इनके पीछे खर्च हमेशा ही लगा होने से पैसा नहीं बचने पाता है। ये काफी बेफिक्री से व्यय करते देखे गए हैं। जीवन में किसी बड़े खर्च का मौका भी आता है। इससे ऋण होना भी संभव है। धन के संबंध में हर्षपूर्ण विनोद की भावना इनमें रहती है। ये आर्थिक हानि से पीड़ित व्यक्ति को भी हंसा देने की शक्ति रखते हैं। आर्थिक मामलों में इनका झुकाव कुछ बाधक परिवर्तनों से प्रभावित होता है। आयु वृद्धि के साथ-साथ ये आर्थिक मामलों में कट्टर होते चले जाते हैं। ये लोग यश के भूखे होते हैं तथा अपने धन को केवल उन्हीं कार्यों में खर्च करते हैं, जिनमें उन्हें यश प्राप्त हो सके। वैसे ये कृपण स्वभाव के होते हैं तथा एक पैसा खर्च करने में भी इनका जी दुखता है।।