Astrology Zodiac Cancer Hom.htm

Fri, 12 Jun 2026

Notifications

कर्क कर्क
घर-परिवार

कर्क राशि के लोग अपनी उन्नति अकेले रहकर नहीं कर सकते। अतः इन्हें विवाह करना आवश्यक है। यद्यपि इनके गृहस्थ जीवन में पति-पत्नी के बीच मतैक्य भी नहीं रहता है। कर्क राशि वालों को अपने परिवार के विषय में बातें करना अधिक अच्छा लगता है। माता-पिता तथा बच्चों के संबंध में उनकी विशेष रुचि होती है। सुरक्षा, समय तथा भोजन उनके लिए विशेष महत्वपूर्ण होता है। इनकी एक संतान गौरवशाली होती है तथा इनको सुख प्रदान करती है। कर्क राशि के लोग अपने कुटुम्ब तथा प्रिय व्यक्तियों के लिए त्याग करने वाले होते हैं, पर उसका त्याग अहसान के रूप में भी प्रकट होता है।