सम्बंधित जानकारी
- रिश्तों में चाहिए मिठास तो 10 वास्तु टिप्स अवश्य आजमाएं आप
- पंछी को दाना, गाय को रोटी, कुत्ते को दूध: नए साल में ज्योतिष के नियम आपका जीवन बदल देंगे
- Astrology 2022 : कैसा होगा नया साल आपके लिए आइए जानें 12 राशियों का भविष्य 1 नज़र में
- 28 दिसंबर 2021 : आपका जन्मदिन
- तुलसी जी की पूजा के 10 लाभ आपको पता होना चाहिए
बुध का होगा मकर राशि में प्रवेश, जानिए 12 राशियों का भविष्यफल | Mercury transit in Capricorn
Mercury transit in Capricorn
1. मेष राशि : आपकी राशि के दशम भाव में बुध का गोचर कार्य स्थल पर प्रगति दिलाएगा। भाई, बहन और पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। लेखक हैं तो यह शानदार समय है।
2. वृषभ राशि : आपकी राशि के नवम भाव में बुध का गोचर करियर और रिश्तों के लिए शुभ है। यात्रा के योग बनेंगे और धार्मिक कार्यों में रुझान होगा।
3. मिथुन राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव में बुध का गोचर आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। रिश्तों में गलतफहमी पैदा कर सकता है। हालांकि करियर और नौकरी के लिए ठीक है परंतु व्यापार में अचानक हानि या लाभ हो सकता है।
4. कर्क राशि : बुध आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा जो दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार के लिए सही नहीं है। पति पत्नी के बीच गलतफहमी जन्म लेगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। भविष्य के हिसाब से किए गए निवेश में लाभ हो सकता है।
5. सिंह राशि : बुध आपकी राशि के छठे भाव से गोचर करेगा जो परिवार के सदस्यों के साथ आपके मतभेद पैदा करेगा। खर्चे बढ़ा देगा और नौकरी में परिवर्तन की संभावना पैदा कर देगा। लेकिन आप इन सब से निपटने लेंगे और परिस्थिति को अपने अनुकूल कर लेंगे।
6. कन्या राशि : बुध आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेगा। यह करियर और नौकरी के लिए शुभ है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। धर्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। आपके प्रयास सफल होंगे।
7. तुला राशि : बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा जो आमदानी बढ़ाने के साथ ही सुख और सुविधाओं पर खर्चा करवाएगा। लेकिन यह आपकी सेहत बिगाड़ सकता है इसलिए ध्यान रखें। अचल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
8. वृश्चिक राशि : बुध आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा जो नौकरी में तरक्की देगा और नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों की मदद करेगा। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और अवैध कमाई से बचना होगा।
9. धनु राशि : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। यह आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनाएगा और धन समृद्धि बढ़ाने में मदद भी करेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। नौकरी और व्यावसाय के लिए यह गोचर शुभ है।
10. मकर राशि : बुध आपकी राशि के प्रथम भाव में रहेगा जो आपको अत्यधिक प्रभावशाली बना देगा और लोगों के बीच लोकप्रिय कर देगा। दांपत्य जीवन में सुख देगा और संपत्ति के विस्तार में सहयोग मिलेगा।
11. कुंभ राशि : बुध आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा जो सही नहीं माना जा सकता। संतान की ओर से कष्ट, मानसिक तनाव और फालतू के खर्चे बढ़ जाएंगे। हालांकि नौकरी और व्यापार में समय सामान्य रहेगा। आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा।
12. मीन राशि : बुध आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेगा तो करियर और कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने के साथ ही आय के अतिरिक्त स्रोतों बढ़ाएगा। पारिवारिक जीवन में भी खुशी को बढ़ाएगा। अचल संपत्ति खरीदने और यात्रा के योग भी बन रहे हैं। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपको अपने प्रयासों के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर यह गोचर काल आपके लिए शुभ माना जा सकता है।
डिसक्लेमर : यह लेख ज्योतिष की मान्यता पर आधारित है। किसी विशेषज्ञ से पूछकर ही इसे समझें, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि दैनिक गोचर अनुसार हर दिन राशियों में परिवर्तन होता रहता है।
