1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Mangal ka gochar 2022

मंगल करेगा अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश, 5 राशियों को होगा अचानक धनलाभ

mangal grah ka rashi parivartan
Mars transit in Capricorn 2022 : 26 फरवरी 2022 में मंगल धनु राशि से निकलकर 14:46 बजे मकर राशि में गोचर करेगा। मकर राशि मंगल ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है। इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों (zodiac zodiac signs Astrology) के जीवन में बेहद ही जबरदस्त नतीजे लेकर आएगा, परंतु इस गोचर से 5 राशियों को होगा धनलाभ।
 
 
मंगल ग्रह का मकर राशि में गोचर  ( mangal ka makar rashi me gochar) :
 
1. मेष राशि (Aries) : आपकी राशि में मंगल दसवें भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आपको नौकरी, करियर या व्यापार में ऊंचाइयों पर ले जाएगा। कार्य स्थल पर आने वाली हर चुनौ‍ती का आप सामना करने में सक्षम होंगे। परिवार में खुशियां रहेगी। लंबी यात्रा के योग है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
 
2. वृषभ राशि (Taurus): आपकी राशि के नवम भाव में मंगल का गोचर होगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाना होगा। आमदनी में अपेक्षा से ज्यादा वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर वातावरण चुनौतीभरा रह सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है। पिता और खुद की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
3. सिंह राशि (Leo): आपकी राशि के छठे भाव में मंगल का गोचर होगा। शत्रुओं का नाश होगा। करियर और नौकरी में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आपकी आमदानी में बढ़ोतरी होगी। परिजनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। सेहत का ध्यान रखें। 
 
4. वृश्चिक राशि (Scorpio): आपकी राशि में मंगल तीसरे भाव में गोचर करेगा। कड़ी मेहनत से आप मनचाही सफलता हासिल कर लेंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। नौकरी के चलते यात्रा के योग हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
5. मीन राशि (Pisces): आपकी राशि में मंगल एकादश भाव में गोचर करेगा। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग हैं। व्यापार में भी लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवादों का निपटारा होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। आय में बढ़ोतरी होगी।
अगला लेख
Mandir Mystery : इस मंदिर में स्थापित हैं 1 लाख छिद्रों वाले शिवलिंग