सम्बंधित जानकारी
- मंगल का धनु राशि में प्रवेश, इन 5 राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत
- मंगल देव 17 जनवरी को वृश्चिक से धनु में करेंगे प्रवेश, किसे मिलेगी खुशी, किसे होगा क्लेश
- Mangal Gochar : 4 जनवरी 2022 तक मंगल हैं इस खास राशि में, जानिए क्या चल रहा है आपकी जिंदगी में
- मंगल ने बदल लिया है घर, 7 राशियों पर होगा शुभ असर और 5 राशि वाले रहें सतर्क
- मंगल का गोचर : क्या होगा इस राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर असर।Mars Transit
जनवरी 2022 में मंगल ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, 5 राशि वालों पर बरसेगी कृपा
Mangal Gochar 2022: मंगल का राशि परिवर्तन बहुत महत्व रखता है। इससे सभी राशियां प्रभावित होती हैं। मंगल इन दिनों वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। 16 जनवरी को मंगल करेंगे धनु राशि में प्रवेश। मंगल के इस परिवर्तन से 5 राशि वाले जातकों को बहुत शुभ लाभ होने वाला है।
1.मेष राशि (Aries) : मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए अनुकूल है। इससे धन, पद और प्रतिष्ठा में वद्धि होगी। रचनात्मक कार्य करने वालों को सफलता मिलेगी।
2. मिथुन राशि (Gemini) : आपकी राशि के लिए मंगल का गोचर शुभ रहेगा। नौकरी, व्यवसाय या दांपत्य जीवन में आप जो चाहते हैं वैसा ही परिणाम आपको देखने को मिलेगा। बस आपको क्रोध और घमंड का काबू में रखना होगा अन्यथा मंगल का अशुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
3. सिंह राशि (Leo) : मंगल के इस गोचर की अवधि में आपको कई सारे फायदे देखने को मिल सकते हैं। कार्य क्षेत्र में उन्नती होगी। कोई नया कार्य शुरु करेंगे तो उसमें भी सफलता मिलेगी। आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा सब चौपट हो जाएगी।
4. धनु (sagittarius): धनु राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह होता है। बृहस्पति और मंगल एक दूसरे के मित्र ग्रह हैं इसलिए आपकी राशि के लिए मंगल मंगलकारी सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
5. मीन राशि (Pisces) : इस राशि का स्वामी बृहस्पति होता है, जो मंगल के अनुकूल है। जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा शत्रु और विरोधी परास्त होंगे। मेहनत का फल मिलेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष, सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
