14 रुद्राक्ष के 14 मंत्र, धारण करने से पहले जरूर पढ़ें
हर रुद्राक्ष का है एक विशेष मंत्र, पढ़ें विशेष जानकारी
शिव तप के समय क्षुब्ध हो उठे और उनके नेत्रों से जल की कुछ बूंद धरती पर गिरी यही रुद्राक्ष के फल के रुप में परिणित हुई। यह चार प्रकार के होते हैं एवं इनमें असीम शक्ति होती हैं। रुद्राक्ष जितना छोटा होता हैं। उतना प्रभावशाली होता हैं। जिसमे पिरोने योग्य छेद न हो, टूटा हो, जिसे कीड़े ने खा लिया हो वह रुद्राक्ष नहीं धारण करना चाहिए।
शिवपुराण के अनुसार रुद्राक्ष कोई भी धारण कर सकता हैं। रुद्राक्ष 14 प्रकार के होते हैं। उनका अलग-अलग फल एवं पहनने के मंत्र हैं।
1 मुखी रुद्राक्ष- लक्ष्मी प्राप्ति,भोग एवं मोक्ष के लिए 'ॐ ह्रीं नम:' धारण मंत्र के साथ पहनें।
2 मुखी रुद्राक्ष- कामनाओं की पूर्तिके लिए धारण मंत्र-'ॐ नम:' के साथ पहनें।
3 मुखी रुद्राक्ष -विद्या प्राप्ति के लिए धारण मंत्र-'ॐ क्लीं नम:' को बोलकर पहनें।