सम्बंधित जानकारी
- Garuda Purana for Money : गरुड़ पुराण में छुपा है धनवान बनने का राज
- फिल्म 'कर्ज' के कारण डिप्रेशन में चले गए थे ऋषि कपूर, हॉस्पिटल में करना पड़ा था भर्ती
- Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान
- Delhi liquor scam : अरविंद केजरीवाल की ED द्वारा गिरफ्तारी गलत या सही? 29 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
- Jupiter Transit 2024 : वृषभ राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव
Guru asta 2024 : गुरु हो रहा है अस्त, 4 राशियों के पर्स में नहीं रहेगा पैसा, कर्ज की आ सकती है नौबत
Guru asta 2024 Fal : 28 अप्रैल 2024 की सुबह मेष राशि में शुक्र के अस्त होने के बाद अब 03 मई 2024 को वृषभ राशि में गुरु अस्त होने वाले हैं। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और बृहस्पति एवं शुक्र के बीच शत्रुता का संबंध है। बृहस्पति के अस्त होने से इस राशि में वे शक्तिहीन हो जाएंगे जिसके चलते 4 राशियों के लिए परेशानी खड़ी होने वाली है।
वृषभ राशि : आपकी राशि में गुरु का अस्त होना खर्चों को बढ़ा देगा। आपको संभलकर चलने की जरूरत है। आमदानी अठन्नी और खर्चा रुपया होगा। सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है। नौकरी में आपको संयम से काम लेना होगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है। रिश्तों को लेकर भी आप तनाव में रह सकते हैं।
मिथुन राशि : आपके लिए 12वें भाव गुरु का अस्त होना मुश्किलें खड़ी कर सकता है। हालांकि आपको धन लाभ तो होगा लेकिन खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक तंगी भी देखने को मिलेगी। जिम्मेदारी इतनी रहेगी कि बचत कर ही नहीं पाएंगे। अभी से आप अपने खर्चों पर लगाम लगाकर बचत करें। नौकरी में बदलाव होने की संभावना है। व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है।
सिंह राशि : आपके लिए दसवें घर में गुरु का अस्त होना धन की आवक को रोक देगा। आय के स्रोत सिमट जाएंगे। फिजूलखर्ची बढ़ जाएगी। पैसों की तंगी के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है। नौकरी हो या व्यापार कार्यक्षेत्र में परेशानी खड़ी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि : आपके सातवें घर में गुरु का अस्त होना नौकरी में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को जन्म देगा। आर्थिक उन्नति रोक देगा। व्यापार में भी घाटा होने की संभावना है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। हालांकि आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
