वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए जून 2026 करियर, नौकरी और शिक्षा में लाभकारी रहेगा। नए अवसर और प्रोजेक्ट्स सामने आएंगे। कारोबार के आर्थिक मामलों में सुधार होगा। लेकिन शत्रु पक्ष सक्रिय रह सकता है, अपनी योजनाएं गुप्त रखें। पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, ध्यान और योग फायदेमंद रहेंगे। लव रिलेशनशिप के मामले में इस महीने आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। क्रोध में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। साथ ही योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। शनिवार को शनि मंदिर में तिल या तिल के तेल का दान करें।