मीन
मीन राशि वाले जातकों के लिए जून 2026 करियर में मेहनत का फल दिलाने वाला साबित होगा और नई जिम्मेदारियां सामने आएंगी। कारोबार को लेकर धन के मामलों में सुधार होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं, लेकिन कर्ज देने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी अधिक मानसिक तनाव से बचें। ध्यान और योग अभ्यास आपको ऊर्जा और संतुलन देंगे। मीन राशि के जातक इस महीने काफी रचनात्मक महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। यदि अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। यह महीना प्रेम और पारिवारिक जीवन में सुखद बदलाव लाएगा। गुरुवार को चने की दाल और गुड़ का दान करना लाभकारी होगा।