सम्बंधित जानकारी
- श्री गणपति जी की दाईं और बाईं सूंड का क्या है राज कौन-सी सूंड है उत्तम घर के गणेश जी की
- Ganesh Chaturthi 2022 : गणेश स्थापना के 10 नियम
- श्री गणेश को क्यों चढ़ाते हैं दूर्वा, जानिए क्या है कारण, नियम और मंत्र
- गणेश चतुर्थी पर कैसे करें मूर्ति स्थापना, जानें गणेश पूजा की सरल विधि
- श्री गणेश चतुर्थी 2022 : स्थापना का पौराणिक इतिहास, मंगल मुहूर्त, पूजा की सही विधि, स्थापना के मंत्र, प्रसाद और कथाएं जानिए एक साथ
श्री गणेश चतुर्थी : इन 5 राशियों से खुश रहते हैं गणपति बप्पा, जानिए क्या देते हैं आशीर्वाद
Ganesh Chaturthi 2022 : 31 अगस्त 2022 बुधवार को गणेश उत्सव प्रारंभ हो रहे हैं। 10 दिनों तक चलते वाले इस उत्सव की शुरुआत गणेश चतुर्थी से होती है और इसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। ज्योतिष और ग्रह नक्षत्रों के अनुसार इस दौरान 5 राशियों पर गणेशजी की विशेष कृपा रहेगा, बप्पा का आशीर्वाद मिलेगा। आओ जानते हैं कि 5 में से एक कहीं आपकी राशि तो नहीं है।
1. मेष राशि : इस बार गणपतिजी की आप पर कृपा रहेगी। नौकरी और व्यापार में शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त कर सकते हैं। सेहत पर भी सकारात्मक असर रहेगा। आप अपनी बुद्धि का सही उपयोग करने में दक्ष रहेंगे।
2. मिथुन राशि : गणेश उत्सव के दौरान इस दौरान पारिवारिक सुख और समृद्धि प्राप्त होगी। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। नौकरी या व्यापार में अच्छा समय रहेगा। आपकी राशि बुध के स्वामित्व वाली राशि भी है।
3. कन्या राशि : इस दौरान आप चतुर और वाकपटु बना बन जाएंगे। आपको साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में भी आप तरक्की करेंगे। सेहत में सुधार होगा।
4. वृश्चिक : गणेश उत्सव के दौरान आर्थिक रूप से यह समय लाभकारी सिद्ध होगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। करियर और व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या वेतनवृद्धि के योग बनेंगे या कहीं से धन का आगमन होगा।
5. मकर : इस दौरान आपको शिक्षा, करियर, नौकरी या व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। समय का सदुपयोग करने से कामयाब होंगे। धर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। पढ़ाई- लिखाई के क्षेत्र में उन्नति होगी, नाम कमाएंगे।
