1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Wednesday Fast

Wednesday Fast : कैसे करें बुधवार व्रत, जानिए पूजन विधि

Wednesday Fast
Wednesday Fast
 
बुधवार व्रत : इस दिन क्या न करें जानिए 
 
पौराणिक मान्यता के अनुसार बुधवार व्रत की शुरुआत विशाखा नक्षत्रयुक्त बुधवार से करना चाहिए। इस व्रत को विधिपूर्वक करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख-शांति मिलती है और घर धन-धान्य से भरा रहता हैं। यहां जानिए कैसे करें बुधवार व्रत- 
 
आसान पूजन विधि- 
 
बुधवार के दिन प्रातः उठकर संपूर्ण घर की सफाई करें।
 
तत्पश्चात स्नानादि से निवृत्त हो जाएं।
 
इसके बाद पवित्र जल का घर में छिड़काव करें।
 
घर के ही किसी पवित्र स्थान पर भगवान बुध या शंकर भगवान की मूर्ति अथवा चित्र किसी कांस्य पात्र में स्थापित करें।
 
तत्पश्चात धूप, बेल-पत्र, अक्षत और घी का दीपक जलाकर पूजा करें।
 
इसके बाद निम्न मंत्र से बुध की प्रार्थना करें-
 
बुध त्वं बुद्धिजनको बोधदः सर्वदा नृणाम्‌।
तत्वावबोधं कुरुषे सोमपुत्र नमो नमः॥
 
बुधवार की व्रतकथा सुनकर आरती करें।
 
इसके पश्चात गुड़, भात और दही का प्रसाद बांटकर स्वयं भी प्रसाद ग्रहण करें।
 
बुधवार व्रत के दिन क्या करें- 
 
इस दिन भगवान को सफेद फूल तथा हरे रंग की वस्तुएं चढ़ाएं।
 
यथाशक्ति ब्राह्मणों को भोजन कराकर उन्हें दान दें।
 
व्रती एक समय ही भोजन करें।
 
किसी भी रूप में व्रतकथा को बीच में छोड़कर, प्रसाद ग्रहण किए बिना कहीं नहीं जाना चाहिए।

अगला लेख
Narendra Modi Horoscope 2021 : प्रधानमंत्र‍ी नरेन्द्र मोदी के लिए कैसा होगा वर्ष 2021?