सम्बंधित जानकारी
- वैशाख मास में जल भरी छोटी सी मटकी रख दें किसी मंदिर में, फिर देखें चमत्कार
- सूर्य संक्रांति, सूर्य का गोचर, बड़ा राशि परिवर्तन, इन खास राशियों के आ रहे हैं अच्छे दिन, जानिए उपाय
- सूर्य जब बदलेंगे अपना घर तब 12 राशियों पर होगा बहुत खास असर
- सूर्य संक्रांति और ज्योतिष : 6 राशियां हो जाएंगी भाग्यशाली, 6 को होगी परेशानी
- CBI ने विदेशी चंदा मामले में NGO के खिलाफ कार्रवाई को लेकर 40 जगहों पर छापेमारी की
वृषभ संक्रांति : 14 मई को तांबे के कलश में गेहूं के ऊपर गुड़ रखकर करें पूजा, सूर्य होंगे प्रसन्न, धन को लेकर मिलेगी Good News
Surya gochar Vrishabha Sankranti 2022 : 15 मई 2022 रविवार को सूर्य ग्रह मेष से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेगा (Sun transit in Taurus 2022) और 15 जून तक इसी राशि में रहेगा। इस दिन आप गेहूं, गुड़ और तांबे का खास उपाय कर लेंगे तो धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आओ जानते हैं कि किस तरह करते हैं उपाय।
1. एक तांबे का कलश या लोटा लें। उसमें गेहूं भर दें। गेंहू के उपर गुड़ रख दें।
2. अब इसे एक पाट पर लाल कपड़ा बिछाकर स्थापित करें और फिर इसकी पूजा करें।
3. सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
4. तांबा, गेहूं और गुड़ तीनों ही सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह सूर्य ग्रह की ही वस्तुएं हैं। इनकी पूजा या दान करने से सूर्य पीड़ा समाप्त होती है और व्यक्ति धन एवं यश प्राप्त करता है।
surya dev ke upay
सूर्य के अन्य उपाय :
1. गुड़ खाकर जल पीकर ही कोई कार्य प्रारंभ करें।
2. तांबे के लोटे में जल लेकर प्रात:काल सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करें।
3. पिता का सम्मान करें। उन्हें किसी भी तरह से परेशान न करें।
4. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। नित्य भगवान विष्णु की उपासना करें और एकादशी का व्रत रखें।
5. बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं।
6. तांबा के लौटे में भी पानी पीएं।
7. गायत्री मंत्र का जाप करें और सूर्य यंत्र की स्थापना करें।
8. सूर्य के गोचर के समय जल में खसखस या लाल फूल या केसर डालकर स्नान करना शुभ रहता है।
9. ॐ रं रवये नमः या ॐ घृणी सूर्याय नमः 108 बार (1 माला) जाप करें।
10. देर से सोकर उठना छोड़ दें। सुबह की धूप लें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगला लेख
