सम्बंधित जानकारी
- आखा तीज, निर्जला एकादशी सहित 10 भारतीय पर्व जो समझाते हैं जल का महत्व
- सूर्य संक्रांति, सूर्य का गोचर, बड़ा राशि परिवर्तन, इन खास राशियों के आ रहे हैं अच्छे दिन, जानिए उपाय
- मोहिनी एकादशी : महत्व, मुहूर्त, पूजा विधि, कथा, मंत्र, उपाय,आरती और पारण का समय
- मेहनत का फल नहीं मिल रहा है तो मंदिर में चुपचाप रख दीजिए ये चीज, बदल जाएंगे दिन
- सूर्य जब बदलेंगे अपना घर तब 12 राशियों पर होगा बहुत खास असर
वैशाख मास में जल भरी छोटी सी मटकी रख दें किसी मंदिर में, फिर देखें चमत्कार
matka
1. वैशाख पूर्णिमा के दिन धर्मराज के निमित्त जल से भरा हुआ कलश, पकवान एवं मिष्ठान दान करना, गौदान के समान फल देने वाले बताए गए हैं।
2. वैशाख महीने में गर्मी बहुत बढ़ जाती है। इसलिए इस महीने में खासतौर से शिवालयों में जल दान का विधान है। यही वजह है कि शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के ऊपर जलधारा के लिए पानी से भरी मटकी में छेद कर कुशा लगाई जाती है जिससे लगातार शिवलिंग पर जल टपकता रहे।
3. स्कंद पुराण में भी बताया गया है कि वैशाख महीने में जल का दान करना चाहिए, पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए और शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। मौसम के मुताबिक ऐसा करने से कई गुना पुण्य मिलता है।
4. जल से भरा मिट्टी का घड़ा मंदिर में दान करें। साथ ही कुल्हड़, सकोरे भी दान करें। इससे आपके जीवन के सभी संकट मिटकर सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होगी।
