सम्बंधित जानकारी
- Karka Sankranti 2023: सूर्य का कर्क राशि में परिवर्तन, जानिए किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ
- Sawan Maas 2023 : सावन मास में आए यदि ऐसे सपने तो हो जाएंगे आपके वारे न्यारे, करें एक शुभ कार्य
- हरियाली अमावस्या के शुभ उपाय, धन चाहते हैं तो जरूर आजमाएं
- श्रावण के पवित्र माह में कर लीजिए ये खास शुभ उपाय, झमाझम बरसेगा धन, बढ़ेगी आय
- भगवान भोलेशंकर पर भूलकर भी न चढ़ाएं 8 सामान, शिव हो सकते हैं नाराज | Shravan Maas 2023
सूर्य कर्क संक्रांति से 7 राशियों का होगा भाग्योदय, होगा हर काम सफल
Sun transit in cancer 2023 : सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश को कर्क संक्रांति कहते हैं। सूर्य का चंद्र की कर्क राशि में गोचर करना महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इससे ही दक्षिणायन सूर्य गति भी प्रारंभ होने की मान्यता है। आओ जानते हैं कि इसका कौन सी 7 राशियों पर होगा शुभ असर।
सूर्य का कर्क में गोचर : सूर्य का कर्क राशि में गोचर 16 जुलाई 2023 रविवार के दिन प्रात:काल 04 बजकर 59 मिनट पर होगा। स्थानीय समय अनुसार समय में घट बढ़ हो सकती है। हालांकि कुछ ज्योतिष मान्यता के अनुसार सूर्य का गोचर 17 जुलाई सोमवार को सुबह 05 बजकर 19 मिनट पर होगा।
1. मेष राशि : सूर्य के कर्क राशि में गोचर से नौकरी और करियर में आपको उन्नति देखने को मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। हलांकि आपके स्वभाव में उग्रता की बढ़ोतरी हो सकती है।
2. मिथुन राशि : सूर्य के कर्क राशि में गोचर से आपका भाग्य बदलने वाला है। नौकरी में वेतनवृद्धि के साथ ही प्रमोशन के योग बनेंगे। व्यापार में निवेश से मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। करियर में सफलता मिलेगी।
3. कर्क राशि : सूर्य के कर्क में गोचर से आपके स्वभाव में बदलाव आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन के साथ वेतनवृद्धि हो सकती है। व्यापार का विस्तार होगा। आपकी आय बढ़ सकती है। सेहत में सुधार होगा। सिंगल हैं तो कोई खुशखबर मिल सकती है।
5. कन्या राशि : आपकी आर्थिक समस्या खत्म होगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। व्यापार में सुधार होगा और पहले से बेहतर मुनाफा कमाने में सक्षम होंगे। निवेश से फायदा होगा।
6. तुला राशि : सूर्य के कर्क में गोचर के चलते आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो सैलरी में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग को निवेश से फायदा मिलेगा और ग्राहकी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के योग बनेंगे और आप चुनौतियों से निपटने में सफल होंगे।
7. वृश्चिक राशि : आपको भाग्य का साथ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ ही मान सम्मान मिलेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे।
