1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Hariyali Amavasya 2023 Remedies

हरियाली अमावस्या के शुभ उपाय, धन चाहते हैं तो जरूर आजमाएं

Hariyali Amavasya 2023 Remedies
Hariyali Amavasya 2023 : इस वर्ष हरियाली अमावस्या यानी श्रावण मास की अमावस्या सोमवार, 17 जुलाई को मनाई जा रही है। इस दिन पितृ देवता को प्रसन्न करने तथा अपार धन-संपत्ति पाने के लिए कुछ शुभ उपाय किए जाते हैं। तो आइए यहां जानते हैं कि हरियाली अमावस्या के दिन कौन-कौन से उपाय करना शुभ होगा। 
 
पढ़ें यहां कुछ खास उपाय- Hariyali Amavasya ke Upay  
 
1. हरियाली अमावस्या के चीटियों को शकरयुक्त आटा खिलाना भी शुभ माना जाता है। इस उपाय से पितृ प्रसन्न होकर अपार धन प्राप्ति का वरदान देते हैं।
 
2. अमावस्या के दिन भगवान भोलेनाथ को घर में बने खीर या मालपूए का भोग लगाएं, इससे भी शिव जी प्रसन्न होते है। यदि यह संभव न हो तो शिव जी को शकर का भोग अवश्य ही चढ़ाएं।
 
3. हरियाली अमावस्या के दिन सायंकाल के समय शिव मंदिर में गाय के शुद्ध घी का एक दीपक लगाएं, जिसमें रुई की बत्ती जगह लाल रंग के धागे की बत्ती बनाकर, उसमें थोड़ी मात्रा में केसर डालें यह दीया शिवजी को अर्पित करके उनसे धन प्राप्ति की कामना करें। आपकी इच्छा अवश्य पूर्ण होगी। 
 
4. हरियाली अमावस्या के दिन शिव जी को पुष्प, फल, शकर, गंगाजल, कच्चा दूध आदि चढ़ाकर भी आप इस दिन कमा लाभ उठा सकते हैं। इससे भी शिव जी प्रसन्न होकर शुभ अरदान देते हैं। 
 
5. श्रावण और हरियाली अमावस्या के योग में शिव जी की पूजा-अर्चना करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। अत: इस दिन शिव मंदिर में जाकर पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान शिव जी का पंचामृत से अभिषेक तथा पूजन करें, धन पाने की चाह निश्चित ही पूरी होगी।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेख
Hariyali amavasya 2023: हरियाली अमावस्या पर राशि अनुसार लगाएं पेड़, होगा बहुत ही लाभ