सम्बंधित जानकारी
- दिवाली से पहले ये हैं खरीदी के 3 बड़े शुभ दिन, जानिए शुभ मुहूर्त
- मंगल-बुध पुष्य नक्षत्र, अहोई अष्टमी के साथ बन रहा है शुभ संयोग, जमीन-मकान में करें निवेश
- मंगल-बुध पुष्य नक्षत्र पर एकाक्षी नारियल करेगा चमत्कार, धन-संपत्ति का लगेगा अंबार
- दिवाली के पूर्व आया है अति शुभ पुष्य नक्षत्र, जानिए इस शुभ अवसर पर क्या करें कि वर्षभर लाभ मिलें...
- बुध पुष्य नक्षत्र महायोग : 31 अक्टूबर 2018 को बरसेगा खूब धन, जानिए कैसे करें पूजन
30 साल बाद बुध-पुष्य योग में आ रहा है पुष्य नक्षत्र, खरीदी के लिए अत्यंत शुभ समय
पुष्य नक्षत्र का संयोग इस बार 31 अक्टूबर को पड़ रहा है जो बेहद खास है। इस साल 30 बरस बाद बुध पुष्य योग में पुष्य नक्षत्र पड़ रहा है। इस दिन सप्तमी तिथि के साथ पुष्य नक्षत्र की युति बन रही है जो इसकी शुभता को बढ़ा रही है।
इसके साथ ही एक और संयोग है, कि कई दिनों से अस्त शुक्र तारे का उदय हो रहा है। चूंकि शुक्र को ऐश्वर्य का कारक माना जाता है इसलिए बुधवार के दिन पुष्य नक्षत्र हर तरह की वस्तु खरीदने के लिए शुभ है। सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर समेत रसोई घर में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुएं खरीदने से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
31 अक्टूबर को शाम 6:20 से 8:30 बजे तक स्थिर प्रकृति का वृषभ लग्न पड़ रहा है जोकि खरीदारी के लिए श्रेष्ठ है। सभी राशि वालों के लिए खरीदी शुभ फलदायी बुध पुष्य नक्षत्र सभी राशि वालों के लिए सुख-समृद्धि लेकर आएगा। कोई भी राशि वाला व्यक्ति अपनी सुविधानुसार सभी तरह की धातुएं, हीरा, इलेक्ट्रॉनिक सामाना, मोबाइल, कपड़े, गहने आदि खरीद सकता है।
