सम्बंधित जानकारी
- नए साल में होंगी कितनी शादियां, जानिए शुभ मुहूर्त की खास तारीखें
- करना है अगर साल 2019 में शादी तो पहले जान लीजिए इस वर्ष के सबसे उत्तम विवाह मुहूर्त
- मात्र यह 4 उपाय बचा सकते हैं आपको पितृ दोष से...
- आज प्रदोष व्रत, जानिए पूजन सामग्री की सूची...
- आखिर क्यों नहीं खरीदते शनिवार को जूते-चप्पल, क्या राज है शनिदेव और जूते-चप्पल का...
2019 के 9 ऐसे शुभ और अबूझ मुहूर्त, जब बिना किसी भ्रम के कर सकते हैं शुभ विवाह
वर्ष 2019 में विवाह के शुभ मुहूर्त जानना चाहते हैं तो यह आलेख आपके लिए है।। वर्ष 2019 में 63 दिन शादी के मुहूर्त हैं, जिनकी शुरुआत 15 जनवरी 2019 से हो गई है। यहां हम आपको 9 ऐसे शुभ मुहूर्त बता रहे हैं जब आप बिना किसी संदेह, भ्रम और शंका के विवाह रचा सकते हैं।
किसी व्यक्ति के विवाह की तारीख ना निकल पा रही हो या फिर शुभ मुहूर्त पर बात ना बन पा रही हो तो हिन्दू कैलेंडर के अनुसार कुछ ऐसे दिन या पर्व भी आते हैं जब अबूझ मुहूर्त होता है, उसके लिए दिन या पंचांग नहीं देखना पड़ता।
वर्ष 2019 में ऐसे 9 दिन हैं, जब आप बिना किसी परेशानी और चिंता के अबूझ मुहूर्त में विवाह कर सकते हैं।
10 फरवरी : बसंत पंचमी
8 मार्च : फुलेरा दूज
7 मई : अक्षय तृतीया
13 मई : जानकी नवमी
18 मई : पीपल पूर्णिमा
12 जून : गंगा दशमी
10 जुलाई : भडल्या नवमी
12 जुलाई : देवशयनी एकादशी
8 नवंबर: देवउठनी एकादशी
