सम्बंधित जानकारी
- क्या आपको पता है शादी के 7 वचनों का अर्थ और महत्व
- अगर इसे देख लिया है सपने में तो समझिए बजने वाली है शहनाई आपके आंगन में
- करना है अगर साल 2019 में शादी तो पहले जान लीजिए इस वर्ष के सबसे उत्तम विवाह मुहूर्त
- इलायची के यह टोटके तो कभी नहीं सुने, शादी, प्रमोशन, धन, परीक्षा में अच्छे नंबर, हर चीज का समाधान
- नई-नई शादी हुई है, रिश्तों में बन नहीं रही है रोमांस की बात, तो यह 11 वास्तु टिप्स सिर्फ आपके ही लिए हैं
नए साल में होंगी कितनी शादियां, जानिए शुभ मुहूर्त की खास तारीखें
इस वर्ष पिछले दो वर्ष के मुकाबले शुभ कार्यों के लिए मुहूर्तों की संख्या दोगुनी है। 2017 में जहां विवाह के लिए सिर्फ 54 मुहूर्त थे, वहीं 2018 में यह संख्या 59 थी। इस बार यह संख्या 111 है। इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले मंगलकारी नक्षत्रों के राजा पुष्य का गुरु और रवि के साथ संयोग पिछली बार से अधिक संख्या में बनेगा।
इस बार पांच दिन रवि और तीन दिन गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग बनेगा। हालांकि 2018 में सिर्फ तीन दिन रवि और दो दिन गुरु पुष्य का संयोग बना था। रवि-गुरु के साथ पुष्य नक्षत्र का जब संयोग होता है तो इस दौरान किए गए कार्य उत्तम फल प्रदान करते हैं। इस दिन की गई खरीदारी स्थायी फल प्रदान करती है।
इन तारीखों पर कर सकते हैं शादी, जानिए हर माह की शुभ दिनांक
जनवरी : 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31 सहित कुल 12 दिन।
फरवरी : 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 15, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 सहित 23 दिन।
मार्च : 2, 3, 7, 9, 12, 13, 14 सहित सात दिन।
अप्रैल : 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 सहित 12 दिन।
मई : 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 12, 13, 14, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 28, 29, 30 सहित 21 दिन
जून : 4, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 15, 16, 17, 19, 20, 24, 25, 26 सहित 15 दिन।
जुलाई : 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 सहित सात दिन।
नवंबर :19, 20, 21, 22, 23, 24, 26, 28, 30 सहित नौ दिन।
दिसंबर : 5, 6, 7, 11, 12 सहित पांच दिन।
