सम्बंधित जानकारी
- January 2022 : कैसा होगा नए साल का पहला महीना, मेष से लेकर मीन तक जानिए भविष्यफल
- Astrology 2022 Predictions : साल 2022 की भविष्यवाणी, जानिए क्या लाया है नया साल आपके लिए
- Astrology 2022 : कैसा होगा नया साल आपके लिए आइए जानें 12 राशियों का भविष्य 1 नज़र में
- जनवरी 2022 किसके लिए शुभ किसके लिए अशुभ, पढ़ें 12 राशियां
- Yearly Forecast 2022 : आपका आने वाला साल 2022 कैसा होगा, जानिए पं. प्रेम कुमार शर्मा से
Lal Kitab Rashifal 2022 : मेष राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें
Mesh Rashi 2022 lal kitab
1. परिवार ( Aries Family 2022 ) :पारिवारिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए सुखद रहेगा बशर्ते कि आप अपने क्रोध पर काबू रखकर खर्चों पर कंट्रोल करें। इस वर्ष परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन का आनंद उठाएंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता जरूर रहेगी। हालांकि आपके लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहने वाला है।
2. अर्थ ( Aries Finance 2022 ) : आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। किसी भी प्रकार से रुपयों-पैसों की कमी नहीं रहेगी। अचानक कहीं से धन मिलने की संभावना भी है। हालांकि आपको अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है और आय के अतिरिक्त स्रोत भी बढ़ाने की आवश्यकता है।
3. कारोबार ( Aries Business 2022 ) : कारोबारियों के लिए भी यह वर्ष लाभ देने वाला सिद्ध होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकती है जिसके चलते सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। व्यापार में विस्तार के बारे में आप सोच सकते हो लेकिन व्यापार बदलने के लिए परिवार से विचार-विमर्ष जरूर करें।
4. नौकरी ( Aries Job 2022 ) : इस वर्ष आपकी नौकरी में स्थिरता आएगी। नौकरी को लेकर जो भय था वह नहीं रहेगा। शनिदेव आपकी राशि के दशवें भाव में स्थित है इसलिए आपको आपके अच्छे कर्मों और मेहनत का लाभ मिलेगा। खुद का कुछ नया करने का भी सोचेंगे और करने में सफल भी होंगे।
5. करियर ( Aries Career 2022 ) :करियर की दृष्टि से इस वर्ष छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। उनके लिए नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। हर तरह की परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं। करियर के सिलसिले में विदेश भी जाने के योग हैं।
6. प्रेम ( Aries Love 2022 ) : इस वर्ष यदि आप किसी के साथ रिलेशन में हैं तो रिश्ता और मजबूत होगा, लेकिन वर्ष के मध्य तनाव रह सकता है। आप विवाह करने के बारे में सोचकर आगे बढ़ सकते हो। अपने परिवार से इस बारे में बातचीत कर सकते हो।
7. विवाह ( Aries Marriage 2022 ) :अविवाहित हैं तो इस साल शादी के बंधन में बंधने का योग बन रहा है। यदि आपने विवाह के प्रस्ताव को टाल दिया तो फिर लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो तुरंत अपना प्रस्ताव उनके समक्ष रख दें।
8. शारीरिक सेहत ( Aries Physical health 2022 ) :आपको पेट संबंधी समस्या रहेगी। यदि आपने इस पर अच्छे से ध्यान नहीं दिया तो कोई गंभीर रोग की चपेट में भी आ सकते हो। आपको सावधानी रखने की जरूरत है। इसी के साथ फोड़े-फुंसी, रक्त संबंधित अशुद्धि, किसी तरह की चोट या सर्जरी, माइग्रेन या सिरदर्द आदि से भी आप परेशान रह सकते हो।
9. मानसिक सेहत ( Aries Mental health 2022 ) : मानसिक रूप से आप किसी बात को लेकर बेचैन रहेंगे लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार की चिंता न करें, क्योंकि कुछ भी बहुत बुरा नहीं होने वाला है।
10. उपाय ( Aries Lal kitab ke upay 2022 ) :शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें। रात में दूध पीने से परहेज करें। केसर का सेवन करें या उसे अपने माथे पर लगाएं। किसी से भी कोई गिफ्ट न लें। कहीं पर भी जाकर एक अनार या नीम का पेड़ लगाएं। ठोस चांदी की एक गोली अपनी जेब में रखें। गाय को रोटी खिलाएं और किसी विधवा की सहायता करें।
