सम्बंधित जानकारी
ज्येष्ठ मास में आने वाले 10 बड़े त्योहार कौन से हैं?
Jyeshtha maas 2023 vrat and tyohar 2023: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वर्ष का तीसरा माह ज्येष्ठ माह होता है। इस बार ज्येष्ठ का प्रारंभ अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 6 मई 2023 से होकर 4 जून तक रहेगा। इस माह में गर्मी अपने चरम पर होती है। इसी माह में नौतपा प्रारंभ होता है। ज्येष्ठ माह में इसीलिए जल का महत्व बढ़ जाता है। आओ जानते हैं इस मास के व्रत एवं त्योहारों की एक लिस्ट।
10 बड़े व्रत और त्योहार :- अचला एकादशी, वट सावित्री व्रत, भगवान शांतिनाथ जयंती, महेश नवमी, निर्जला एकादशी, रंभा तीज व्रत, अष्ट विनायक चतुर्थी, त्रिविक्रम जयंती, बड़ा महादेव पूजन, ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा जिसे वट सावित्री पूर्णिमा भी कहते हैं।
ज्येष्ठ माह व्रत एवं त्योहार | Jyeshtha maas 2023 vrat and tyohar 2023:
- 8 मई : गणेश चतुर्थी व्रत। एकदंत संकष्टी चतुर्थी।
- 15 मई : अचला/अपरा एकादशी का व्रत।
- 17 मई : शिव चतुर्दशी व्रत या मासिक शिवरात्रि, वट व्रत प्रारंभ।
- 18 मई : भगवान शांतिनाथ जयंती
- 20 मई : शनि जयंती, स्नान दान अमावस्या। वट अमावस्या। वट सावित्री व्रत।
- 22 मई : रंभा तीज व्रत।
- 23 मई : अष्ट विनायक चतुर्थी व्रत।
- 25 मई : आल्हा जयंती, नौतपा प्रारंभ। पुष्य नक्षत्र।
- 29 मई : महेश जयंती। महेश नवमी।
- 30 मई : गंगा दशहरा।
- 31 मई : निर्जला एकादशी, रानी अहिल्याबाई जयंती।
- 1 जून : प्रदोष व्रत, ज्येष्ठ मास की द्वादशी तिथि को त्रिविक्रम जयंती मनाई जाती है।
- 2 जून : बड़ा महादेव पूजन
- 4 जून : ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा।
