1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Guru pushya nakshatra Shubha Yog

गुरु पुष्य महायोग के साथ 11 और शुभ संयोग कौन से बन रहे हैं? दिन भर कर सकते हैं खरीदी

Guru pushya nakshatra kab hai
Guru pushya nakshatra 2023: इस बार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 27 अप्रैल 2023 को प्रात: 6:55 से अगले दिन प्रात: 06:27 तक गुरु पुष्य का योग बन रहा है। इस पवित्र दिन में सोना, चांदी, वाहन, भवन और भूमि खरीद सकते हैं। इस नक्षत्र में खरीदी की गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक उपयोगी रहती है तथा शुभ फल प्रदान करती है। इस दिन पांच शुभ योग भी बन रहे हैं।
 
पांच शुभ योग:-  इसी दिन 1.वरियान योग, 2.सर्वार्थसिद्धि योग, 3.अमृतसिद्धि योग, 4. शुभकर्तरी योग, 5.वरिष्ठ योग, 6. भास्कर योग, 7.उभयचरी योग, 8. हर्ष योग, 10. सरल योग और 11. विमल नाम के राजयोग भी बनेंगे।
 
अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12:11 से 01:02 बजे तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:44 से 03:35 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम को 06:58 से रात्रि 07:21 तक 
सायाह्न सन्ध्या : शाम 06:59 से रात्रि 08:07 तक।
अमृत सिद्धि योग : सुबह 07:00 से पूरे दिन और रात।
सर्वार्थ सिद्धि योग : पूरे दिन।
अगला लेख
17 अक्टूबर तक राहु के नक्षत्र में शनि का गोचर, क्या होगा आप पर असर?