सम्बंधित जानकारी
- पुष्य नक्षत्र में क्यों नहीं होती शादियां, जानिए ब्रह्मा जी ने क्यों दिया था शाप
- Guru Pushya Yoga 2023 : 27 अप्रैल को गुरु पुष्य योग में गुरु ग्रह का उदय, जानिए गुरु पुष्य अमृत योग में क्या करें
- Guru Pushya Nakshatra : गुरु पुष्य नक्षत्र में किए जाने वाले 10 कार्य कौन से हैं?
- guru pushya yog: गुरु पुष्य का शुभ योग,क्या खरीदें,क्या न खरीदें?
- गुरु पुष्य नक्षत्र कब है अप्रैल में? क्या हैं संयोग?
Guru Pushya Nakshatra : 27 अप्रैल को गुरु पुष्य का महायोग, जानिए खरीदी का महाशुभ मुहूर्त
Guru pushya nakshatra 2023: 27 अप्रैल 2023 को गुरुवार के दिन गुरु पुष्य योग बन रहा है। इसी दिन बृहस्पति ग्रह का उदय भी होगा। इस पवित्र दिन में सोना, चांदी, वाहन, भवन और भूमि खरीद सकते हैं, क्योंकि गुरु पुष्य नक्षत्र पर बृहस्पति ग्रह के साथ ही शनि और चंद्र ग्रह का भी शुभ प्रभाव रहता है। इस नक्षत्र में खरीदी की गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक उपयोगी रहती है तथा शुभ फल प्रदान करती है।
अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12:11 से 01:02 बजे तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:44 से 03:35 बजे तक।
क्या है संयोग : इस बार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 27 अप्रैल 2023 को प्रात: 6:55 से अगले दिन प्रात: 06:27 तक गुरु पुष्य का योग बनेगा। इसी दिन वरियान योग के साथ ही सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी रहेगा। इसी के साथ ही शुभकर्तरी, वरिष्ठ, भास्कर, उभयचरी, हर्ष, सरल और विमल नाम के राजयोग भी बनेंगे।
