Thu, 11 Jun 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Friday Mantra For Become rich

अमीर बनना चाहते हैं तो बस 3 शुक्रवार पढ़ें 1 चमत्कारिक मंत्र

अमीर बनें
आर्थिक संपन्नता के लिए किसी भी माह के प्रथम शुक्ल पक्ष को यह प्रयोग आरंभ करें और नियमित 3 शुक्रवार को यह उपाय करें। प्रत्येक दिन नित्य क्रम से स्नानोंपरांत अपने घर के पूजा स्थान में घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं।
 
मंत्र : ॐ श्रीं श्रीये नम:
 
इस मंत्र का मात्र 108 बार जप करें। तत्पश्चात 7 वर्ष की आयु से कम की कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराएं। भोजन में खीर और मिश्री जरूर खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अवश्य प्रसन्न होगीं। आर्थिक परेशानी खत्म होगी।


हर शुक्रवार लाल या सफेद परिधान पहनें। हाथ में चांदी की अंगूठी या छल्ला धारण कर उसी समय चावल और शकर का किसी योग्य ब्राह्मण को दान करें।
 
एस्ट्रो टिप्स : जब भी कोई रत्न पूजन कर के धारण करें उसी समय उस रत्न से संबंधित सामग्री का दान करना चाहिए। इससे रत्न संबंधी ग्रह की शुभता बढ़ती है।
ये भी पढ़ें
मंत्रों की दिव्य तरंगों से होता है शुभ असर...