सम्बंधित जानकारी
- महाशिवरात्रि पर क्या अर्पित करें शिव जी को, जानिए...
- जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति पाना है तो अवश्य करें महाशिवरात्रि का व्रत...
- अपनी मनोकामना पूर्ण करना है तो महाशिवरात्रि पर चढ़ाएं ये विशेष द्रव्य
- महाशिवरात्रि पर करें शिव के विविध रूपों का पूजन, मिलेगा नवग्रहों का साथ
- जानें कब है मासिक शिवरात्रि, शिव पूजन से मिलता है अनंत फल
कैसे होते हैं महाशिवरात्रि के दिन जन्म लेने वाले बच्चे
क्या आपका जन्म भी महाशिवरात्रि के दिन हुआ है। महाशिवरात्रि को जन्म लेने वाले बच्चे बहुत ही दयालु और दानी होते हैं। यह बच्चे जीवन में खूब यश और प्रतिष्ठा की प्राप्ति करते हैं। हालांकि बहुत खर्चीले भी होते हैं और दान पुण्य खुले हाथ से करते हैं। ऐसे बच्चे प्रायः शासन और प्रशासन में रहते हैं।
माना जाता है कि महाशिवरात्रि पर जन्म लेने वाले बच्चों में जो पुत्र होते हैं वे योग्य साबित होते हैं। पुत्रियां भी यश कमाती हैं। इस दिन जन्मे बच्चे अचल और चल संपत्ति की प्राप्ति करते हैं। सुंदर व सुयोग्य होते हैं। स्वभाव से क्रोधी भी होते हैं।
महाशिवरात्रि के दिन जन्म लेने वाले लोग कला, पत्रकारिता और फिल्म उद्योग के क्षेत्र में बहुत यश व प्रतिष्ठा की प्राप्ति करते हैं।
