सम्बंधित जानकारी
- गुरुवार के दिन कर लिए अगर यह 5 उपाय, घर में होंगे सारे मंगल कार्य
- सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं आपके सौभाग्य को भी कई गुना बढ़ा सकता है नमक
- जिस वार को जन्मे होंगे आप, वैसा ही होगा आपका स्वभाव
- सोने से पहले अपने सिरहाने से हटा दीजिए ये 5 चीजें, वरना हो सकती है मुसीबत
- सुख-समृद्धि बरकरार रखना चाहते हैं, तो घर में जरूर रखें ये 5 पवित्र चीजें
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना है, तो गुरुवार को जरूर कर लीजिए यह 4 उपाय
जीवन की मूलभूत और भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन का होना अनिवार्य हो गया है। ऐसे में आर्थिक तंगी कई समस्याओं का कारण तो है ही, यह आपको कई सामान्य सुविधाओं से भी वंचित भी कर देता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो इस आलेख में आपको उपाय बताए जा रहे हैं। शास्त्रों में बताए गए ये उपाय आपकी समस्या दूर कर सकते हैं।
1 गुरूवार के दिन तुलसी के पौधे में कच्चा दूध चढ़ाना, आर्थिक तंगी को दूर कर सकता है। यह उपाय अगर गुरु पुष्य नक्षत्र में शुरू किया जाए तो और भी शुभ होता है।
2 गुरूवार के दिन जब भी आप नहाने जाएं, तो नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डाल लें और इस पानी से स्नान करें। संभव हो तो केले के पेड़ में जल चढ़ाएं और पूजन करें। इससे आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी।
3 गुरु को मजबूत और शुभ बनाने के लिए गुरुवार के दिन या हो सके तो प्रतिदिन सुबह के समय भगवान शिव को पीली कनेर का फूल अर्पित करें।
4 अगर आपके लिए संभव हो, तो पीले गुरुवार का व्रत करें। इससे न केवल आर्थिक तंगी दूर होगी, बल्कि आपकी अन्य मनोकामना भी पूरी हो जाएंगी।
