सम्बंधित जानकारी
- सुबह उठकर अगर पढ़ लिए ये 10 नमस्कार मंत्र, तो आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता
- किस्मत चमका सकते हैं मंगलवार के ये 10 उपाय, जरूर जानें...
- आपके आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देगा पीतल का शेर, जानिए कैसे
- आज लग रहा है 2019 का पहला चंद्र ग्रहण, अवश्य करें तुलसी पत्ते का यह एक उपाय
- कर्पूर के ये 10 उपाय कर लिए, तो हर समस्या होगी दूर, बरसेगा धन और मिलेगा हर सुख
सुख-समृद्धि बरकरार रखना चाहते हैं, तो घर में जरूर रखें ये 5 पवित्र चीजें
घर में सुख-समृद्धि की चाह प्रत्येक व्यक्ति को होती है और इसके लिए वह कई तरह के प्रयास भी करता रहता है। फिर चाहे वह दान-पुण्य, पूजा-पाठ हो, अलग-अलग उपाय हों या फिर टोने-टोटके आदि। हमारे शास्त्रों और धर्मग्रन्थों में भी इसके लिए कई बातों का उल्लेख किया गया है।
महाभारत के एक प्रसंग मिलता है जिसमें श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को ऐसी पवित्र चीजों के बारे में बताया है, जिन्हें घर में रखने मात्र से न केवल सुख-समृद्धि आती है बल्कि देवी-देवताओं की कृपा भी बनी रहती है। जानिए कौन सी हैं वे चीजें -
1 जल - घर में हमेशा ही शुद्ध और साफ जल भरा रहना चाहिए और जब भी कोई मेहमान आए तो सबसे पहले उसे पीने के लिए शीतल जल अवश्य देना चाहिए।
2 गाय का घी - इसे घृत भी कहा जाता है, जो अति पवित्र होता है। घर में घी का होना मात्रा ही नहीं बल्कि घी का दीपक जलाना, हवन-पूजन और भोजन में इसका उपयोग सुख व समृद्धिकारक होता है।
3 शहद - घर में शहद का होना अपने आप में कई वास्तु दोषों को समाप्त करता है। शहद का प्रयोग देवी-देवताओं के पूजन में भी अवश्य किया जाना चाहिए।
4 चंदन - चंदन बहुत ही पवित्र माना गया है और पूजा में भी चंदन का विशेष महत्व है। इसका प्रयोग वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के साथ ही सुख-समृद्धि प्रदान करता है।
5 वीणा - वीणा घर में होने से सरस्वती की कृपा बनी रहती है और घर के सभी सदस्यों की बुद्धि का विकास होता है। बुद्धि ऐसे सद्कार्यों के लिए प्रेरित करती है, जो सुख-समृद्धि का मार्ग हों।
