सम्बंधित जानकारी
- भाद्रपद शुक्ल पक्ष का पाक्षिक पंचांग : 23 सितंबर को अनंत चतुर्दशी, 25 से शुरू होगा श्राद्ध पर्व
- भाद्रपद कृष्ण पक्ष का पाक्षिक पंचांग : पढ़ें आगामी त्योहार और विशेष योग
- रविवार को राशि अनुसार लें सूर्य का नाम, पाएं यश और प्रसिद्धि का वारदान
- 9 सितंबर को है 'कुशग्रहणी अमावस्या', पढ़ें क्या करें इस दिन
- सितंबर 2018 के तीज-त्योहार, जानिए इस माह क्या है खास
अमावस्या के दिन भूलकर भी न करें यह कार्य, वरना पड़ सकता है पछताना...। amavasya
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार चौदस और अमावस्या की तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। ऐसा माना जाता है कि अमावस्या के दिन प्रेतात्माएं ज्यादा सक्रिय रहती हैं इसीलिए चौदस और अमावस्या के दिन बुरे कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखने में हमारी भलाई है। आइए जानें इस दिन क्या न करें...
अमावस्या के दिन किसी दूसरे का अन्न खाने से पुण्यह्रास होता है। अमावस्या को किसी के घर भोजन न करें।
अमावस्या को सदाचरण और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। अमावस्या पर क्रोध, हिंसा, अनैतिक कार्य, मांस-मदिरा का सेवन एवं स्त्री से शारीरिक संबंध निषेध है।
