सम्बंधित जानकारी
- 5 राशियों के लिए नववर्ष 2024 रहेगा बहुत ही खास, चमक जाएगा भाग्य
- Love life Horoscope 2024 : जानिए नववर्ष 2024 में 12 राशियों का वार्षिक लव लाइफ राशिफल
- राशिफल फरवरी 2024 : जानिए 12 राशियों का मासिक भविष्यफल
- February Weekly Horoscope : 05 फरवरी से शुरू हो रहा नया सप्ताह, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल
- Birthday in February : एस्ट्रोलॉजी के अनुसार जानें फरवरी में जन्मे जातक का भविष्य
वृषभ राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024
Vrishabha Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 20 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि वृषभ है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।
वृषभ राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | Vrishabha Rashi Love Romance Life 2024: वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 प्रेम संबंधों को लेकर मिलाजुला वर्ष रहेगा। पंचम भाव का केतु रिश्ते तोड़ने का कार्य करेगा लेकिन अक्टूबर के बाद पुन: प्रेम संबंध कायम हो सकते हैं। केतु के पंचम भाव में होने के कारण प्रेम और रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा। हालांकि बीच-बीच में शुक्र ग्रह का प्रभाव आपके रिश्तों को सुधारता रहेगा।
परिवार में पिता या बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना होगा। संतान से अनबन हो सकती है। संपत्ति के विवाद को समझदारी से सुलझाएं अन्यथा उलझ जाएंगे। रिश्तेदारों का सम्मान करें। यात्रा पर जाएं जिससे परिवार में खुशी रहेगी। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना और भावनाओं का सम्मान करना होगा।
जीवनसाथी की शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। संतान के करियर की चिंता रहेगी। आपकी घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। घर के वृद्धजनों की सेहत का ध्यान रखना होगा। यदि घर में कोई विवाह का उम्मीदवार है तो जनवरी से मई के मध्य विवाह का योग बन रहा है। पैतृक या स्थाई सम्पत्ति के उपयोग या अधिकार के बंटवारे को लेकर परिवार में मतभेद उभर सकते हैं।
अगला लेख
