सम्बंधित जानकारी
- February Weekly Horoscope : 05 फरवरी से शुरू हो रहा नया सप्ताह, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल
- Birthday in February : एस्ट्रोलॉजी के अनुसार जानें फरवरी में जन्मे जातक का भविष्य
- वर्ष 2024 में पड़ने वाले शुभ योग संयोग और मुहूर्त
- Saptahik Rashifal January 2024: किन राशियों के लिए शुभ और मंगलमय रहेगा नया सप्ताह, जानें साप्ताहिक राशिफल 2024
- नए साल का वार्षिक भविष्यफल 2024: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा करियर, एजुकेशन, व्यापार और नौकरी के लिए नया वर्ष
राशिफल फरवरी 2024 : जानिए 12 राशियों का मासिक भविष्यफल
Masik rashifal February 2024
मेष राशि:- इस माह छोटे कार्यों में अधिक समय लगाने से समय की बर्बादी होगी। बेहतर है कि आप इस पर योजना बनाकर इसे तुरंत निपटाएं। दूर की यात्रा होगी और खूब धन खर्च भी होने की संभावना है।
वृष राशि:- इस माह आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। यात्रा के योग हैं जो लाभ देगी। खरीदी में खर्च होने की संभावना है।
मिथुन राशि:- यदि आप किसी कार्य को अंजाम देने चाहते हैं तो परिवार के लोगों से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद न करके कड़ी मेहनत करेंगे तो सफल होंगे। इस माह सेहत बिगड़ सकती है जिसके चलते दवा और अस्पताल पर खर्च होगा।
कर्क राशि:- इस माह में कार्यक्षेत्र में कार्य के प्रति आपकी एकाग्रता और रुचि बढ़ेगी जो आपको सफल बनाएगी। अचानक से होने वाले लाभ से खुशी मिलेगी। पुराने या अटके कार्य निपटेंगे।
सिंह राशि:- अचानक से यात्रा के योग के चलते खुशी मिलेगी। यात्रा से लाभ भी होगा। आमदानी या आवक बढ़ने से मन में विश्वास बढ़ेगा और आपकी समस्याओं का समाधान होगा। सेहत अच्छी रहेगी।
कन्या राशि:- इस माह आपकी नौकरी में नौकरी में प्रमोशन की संभावना है या चर्चा चलेगी। व्यापारी हैं तो लाभ होगा। आपको अपने फालतू के खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। बचत पर ध्यान दें।
तुला राशि:- इस माह व्यर्थ के खर्च की अधिकता के चलते मानसिक तनाव रह सकता है। नौकरी हो या व्यापार कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों के चलते काम का बोझ रहेगा। हालांकि इस माह आपके मन में प्रसन्नता रहेगी और घर में हर्ष का माहौल रहेगा।
वृश्चिक राशि:- आपको झूठलाने की कोशिश होगी, लेकिन आप इससे घबराएं नहीं। अपना काम करते रहेंगे तो लाभ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखता होगा। खासकर वायु विकार की संभावना है जिस पर खर्चा होगा।
धनु राशि:- यदि आप व्यापारी है तो इस माह व्यापार में कुछ खास नहीं हो पाने के कारण चिंता रहेगी। राजकीय कार्यों पर अधिक खर्चा होने के चलते आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
मकर राशि:- इस माह घर में मांगलिक कार्यों पर खर्चा होगा। संतों के सत्संग से सुख मिलेगा। संतान की उन्नति होगी। घर परिवार या बाहर किसी से विवाद होने की आशंका है।
कुंभ राशि:- इस माह आपकी सफलता का ग्राफ बढ़ता जाएगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो नई योजना बनाकर कार्य करेंगे। आपको अपने मन पर काबू रखना जरूरी, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मीन राशि:- नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सावधानी से कार्य करेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस माह मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
Monthly Horoscope
