सम्बंधित जानकारी
- 5 राशियों के लिए नववर्ष 2024 रहेगा बहुत ही खास, चमक जाएगा भाग्य
- Love life Horoscope 2024 : जानिए नववर्ष 2024 में 12 राशियों का वार्षिक लव लाइफ राशिफल
- राशिफल फरवरी 2024 : जानिए 12 राशियों का मासिक भविष्यफल
- February Weekly Horoscope : 05 फरवरी से शुरू हो रहा नया सप्ताह, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल
- Birthday in February : एस्ट्रोलॉजी के अनुसार जानें फरवरी में जन्मे जातक का भविष्य
वृश्चिक राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024
Vrishchik Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 23 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि वृश्चिक है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।
वृश्चिक राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | vrishchik Rashi Love Romance Life 2024: बुध और शुक्र वर्ष की शुरुआत में ही आपके प्रथम भाव में रहेंगे और पंचम भाव में राहु महाराज की उपस्थिति के चलते रोमांस के मामले में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपके पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति जब वर्ष के मध्य में सप्तम भाव में होंगे तब अच्छा समय रहेगा। विवाह के योग भी बनेंगे। शनि कुंभ राशि में होकर चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं जिसके चलते परिवार में सामंजस्यता बनी रहेगी। हालांकि माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। संतान को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
वर्ष की शुरुआत में शुक्र और बुध आपकी ही राशि में रहकर आपका व्यवहार आकर्षण बनाएंगे। जिसके चलते संबंधों में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन और निजी जीवन को अनुकूल बनाएंगे। राहु पूरे साल आपके पंचम भाव में बने रहेंगे और आपकी बुद्धि को प्रभावित करेंगे। जल्दबाजी में आकर कोई भी गलत निर्णय लेने से बचने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में राहु की मौजूदगी आपको और कुछ भी करने वाला बना सकती है। गृह प्रवेश, जन्मोत्सव, विवाह मांगलिक कार्य भी परिवार में हो सकते हैं। संतान को लेकर चिंता रहेगी।
