सम्बंधित जानकारी
- Yearly Forecast 2024: नया साल कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए, जानें भविष्यफल पं. प्रेम कुमार शर्मा से
- काम योग के निर्माण से वर्ष 2024 की शुरुआत में इन 3 राशियों की किस्मत चमक जाएगी
- वर्ष 2024 में शनि के करीब आ रहा है उसका मित्र ग्रह शुक्र, जानें 12 राशियों का हाल
- फरवरी 2024 मासिक राशिफल : किसके खुलेंगे भाग्य किसे रहना होगा सतर्क, जानिए 12 राशियों का भविष्यफल
- मीन राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024
जनवरी 2024 मासिक राशिफल : किसके खुलेंगे भाग्य किसे रहना होगा सतर्क, जानिए 12 राशियों का भविष्यफल
Masik rashifal january 2024
मेष राशि- आपके लिए माह का प्रारंभ भले ही अधिक अच्छा न हो लेकिन अंत बहुत अच्छा होगा। हालांकि आपको संयम से काम लेना होगा। मध्य में यात्रा का योग रहेगा। थोड़ी बहुत आर्थिक परेशानी हो सकती है।
वृष राशि- इस माह आपको अटका या पुराना पैसा मिल सकता है। वाणी में यदि मिठास रखेंगे तो लाभ होगा और मान सम्मान भी बढ़ेगा। समय को देखकर ही कोई निर्णय लें। कड़ी मेहनत करें।
मिथुन राशि- पेट संबंधी कोई तकलीफ हो सकती है। दोस्तों से सहयोग मिल सकता है। इस माह प्रसन्नता के अधिक मौके मिलेंगे। धन की बचत करने की जरूरत है।
कर्क राशि- किसी भी कार्य को लेकर या निर्णय लेते समय सावधानी रखें। क्रोध और खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार में यदि कोई घटना घटती है तो संयम से काम लें अपना आप न खोएं।
सिंह राशि- इस माह कोई खुशखबरी मिल सकती है। कड़ी मेहनत करने से बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। संतान पर किसी भी प्रकार का खर्चा हो सकता है। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
कन्या राशि- इस माह किसी से परिचय होगा, जिससे लाभ की संभावना है। शिक्षा व लेखन कार्यों में रुचि का विस्तार होगा। यदि खेतीबाढ़ी है तो खर्च होगा। नौकरी पर ध्यान दें।
तुला राशि- इस माह मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापारी हैं या कृषि कार्य करते हैं तो इस माह लाभ होगा। छात्र हैं तो शिक्षा परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि- किसी भी प्रकार का वाद विवाद हो सकता है उसे टालने का प्रयास करें। यात्रा के योग बनेंगे। राजकीय कार्य में सफलता मिलेगी। आपके विरोधी परास्त होंगे।
धनु राशि- परिवार में मतभेद के चलते वाद विवाद हो सकता है। संयम से काम लेंगे तो लाभ होगा। कुसंग से बचकर रहें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि- कृषि कार्यो में खर्चा होगा। व्यापारी है तो मीठी जुबान से काम लेंगे तो लाभ होगा। अपनी हैसियत के अनुसार ही लोगों के साथ व्यवहार करें। नौकरी में समय अनुकुल है।
कुंभ राशि- कार्यक्षेत्र में इस माह व्यस्तता रहेगी। आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है। अपनों का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। कृषक हैं तो समय का लाभ उठाएं। कड़ी मेहनत करें।
मीन राशि- नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, मेहनत का लाभ मिलेगा। शिक्षण कार्यों में खर्च करना होगा। व्यापार में मिलाजुला समय रहेगा। अपने व्यवहार को सुधारें।
