सम्बंधित जानकारी
- Dhanu Rashi 2022 : धनु राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल
- Dhanu Rashifal 2022- धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Sagittarius Horoscope 2022
- Makar Rashi 2022 : मकर राशि का कैसा रहेगा जनवरी 2022 का भविष्यफल
- Kumbha Rashi 2022 : कुंभ राशि का कैसा रहेगा जनवरी 2022 का भविष्यफल
- Meen Rashi 2022 : मीन राशि का कैसा रहेगा जनवरी 2022 का भविष्यफल
Dhanu Rashi 2022 : धनु राशि का कैसा रहेगा जनवरी 2022 का भविष्यफल
Sagittarius January 2022
धनु राशि जनवरी माह 2022 (Sagittarius zodiac sign January 2022) : आपके लिए यह माह शुभ समाचार लाएगा। इस माह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको बस अपने व्यवहार पर काबू रखने की जरूरत है।
परिवार : इस माह परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य रहेगा। सभी एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। घर में किसी नन्हे मेहमान के आने की खुशी मिल सकती है। आपको बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और क्रोध पर काबू रखना होगा।
व्यापार : कारोबारी हैं तो आपके प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। हालांकि ग्राहकों का विश्वास बना रहेगा। व्यापार को विस्तार देने की योजना बनेगी।
नौकरी : नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर अच्छा माहौल रहेगा, परंतु किसी सहकर्मी से विवाद की स्थिति भी बन सकती है।
करियर : छात्रों का प्रोजेक्ट पूरा होगा। करियर बनाने की दृष्टि से यह माह शुभ है। स्कूली छात्रों को माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पढ़ाई अलावा कला और संगीत में रुचि जागृत होगी। इस क्षेत्र में अवसर भी मिलेंगे।
दांपत्य : विवाहित लोगों को अपनी पत्नी और मां की सेहत का ध्यान रखना होगा।
विवाह : अविवाहित लोगों को किसी अच्छे रिश्ते का सुझाव आ सकता है।
प्रेम : किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो प्यार बढ़ेगा।
सेहत : सेहत की दृष्टि से यह माह ठीक नहीं है। सिरदर्द बना रहेगा। पेट से संबंधित छोटी-मोटी समस्या होगी लेकिन वह जल्द ही ठीक भी हो जाएगी। हालांकि मानसिक रूप से भी शांति का अनुभव होगा।
Dhanu Rashi 2022
