1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. आरती/चालीसा
  4. Mangala Gauri Pooja Aarti 2023

सावन विशेष : माता मंगला गौरी व्रत की आरती, यहां पढ़ें

Mangala Gauri Pooja Aarti 2023
Mangla Gauri : इस बार 4 जुलाई से मंगलवार को मनाए जाने वाले मंगला गौरी व्रत जारी है। माता मंगला गौरी का यह व्रत वरदान देने वाला माना जाता है। इस दिन माता मंगला गौरी का पूजन करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और पति-पत्नी में प्रेम बढ़ता है। अत: मंगलवार के दिन माता की आरती पढ़ना बिलकुल भी ना भूलें। यहां पढ़ें... 
 
आरती जय मंगला गौरी माता : Mangla gauri aarti
 
जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता ब्रह्मा सनातन देवी शुभ फल कदा दाता।
जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता।।
 
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता।
जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता।।
 
सिंह को वाहन साजे कुंडल है, साथा देव वधु जहं गावत नृत्य करता था।
जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता।।
सतयुग शील सुसुन्दर नाम सटी कहलाता हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।
जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता।।
 
शुम्भ निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाता।
जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता।।
 
सृष्टी रूप तुही जननी शिव संग रंगराता नंदी भृंगी बीन लाही सारा मद माता।
जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता।।
देवन अरज करत हम चित को लाता गावत दे दे ताली मन में रंगराता।
जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता।।
 
मंगला गौरी माता की आरती जो कोई गाता सदा सुख संपति पाता।
जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता।।

अगला लेख
हनुमान जी के कौनसे विग्रह या मूर्ति की पूजा करने से क्या होगा?