करवा चौथ माता की आरती | karva chauth mata ki aarti
करवा चौथ का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में अखंड सौभाग्य, अटूट प्रेम और अपार खुशियाँ लेकर आए। पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आज पूजा के समय मां करवा की इस आरती का श्रद्धापूर्वक गान करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। यहां करवा माता की आरती लिखित और इमेज फॉर्मेट में पढ़ें।
।। करवा चौथ माता की आरती ।।
ॐ जय करवा मैया,
माता जय करवा मैया।-2
जो व्रत करे तुम्हारा-2
पार करो नइया।। ॐ जय करवा मैया।।
सब जग की हो माता,
तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत-2
जग के सब प्राणी।। ॐ जय करवा मैया।।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी,
जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे-2
दुख सारे हरती।। ॐ जय करवा मैया।।
होए सुहागिन नारी,
सुख सम्पत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु-2
विघ्न सभी नाशे।। ॐ जय करवा मैया।।
करवा मैया की आरती,
व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन-2
सब विधि सुख पावे।। ॐ जय करवा मैया।।
ॐ जय करवा मैया,
माता जय करवा मैया।-2
जो व्रत करे तुम्हारा-2
पार करो नइया।। ॐ जय करवा मैया।।

