सम्बंधित जानकारी
- क्या योग से सुनने की क्षमता बेहतर होती है? जानें कानों के लिए कौन सा योगासन है सही
- स्वर्ण मंदिर में योगासन पर फैशन डिजाइनर को धमकी, FIR दर्ज
- Yoga Day 2024 : योग में है 150 साल जीने का ये आसान नुस्खा
- Yoda Day 2024 : शीर्षासन के फायदे और नुकसान
- 21 june world yoga day : विश्व योग दिवस 2024, जानें विशेष सामग्री एक क्लिक पर
Abhaya Mudra| अभय मुद्रा क्या है, जानिए इसे करने के फायदे
abhaya mudra
अभय मुद्रा का अर्थ : जैसा की इसके नाम से ही विदित होता है कि यह अभय प्रदान करती है इसीलिए इसका नाम अभय मुद्रा है। अभय और ज्ञान मुद्रा एक साथ की जा सकती है।
कैसी होती है अभय मुद्रा : आपने भगवान के चित्रों में उन्हें आशीर्वाद देते हुए देखा ही होगा, वही अभय मुद्रा है। अंगुठे और तर्जनी अंगुली मिलाकर भी अभय मुद्रा की जाती है और आशीर्वाद की मुद्रा भी अभय मुद्रा ही कही जाती है।
अभय मुद्रा बनाने की विधि: सर्वप्रथम किसी भी सुखासन में बैठकर अपने दोनों हाथों की हथेलियों को सामने की ओर करते हुए कंधे के पास रखते हैं। ज्ञान मुद्रा करते हुए आंखों को बंद कर गहरी श्वास लें और छोड़ें और शांति तथा निर्भिकता को महसूस करें। यही है अभय मुद्रा। इसे अभय ज्ञान मुद्रा भी कहते हैं।
अभय मुद्रा के लाभ : इस मुद्रा का निरंतर अभ्यास करने से मन में किसी भी तरह का भय नहीं रहता है। इससे मन में शांति, निश्चिंतता और परोपकार का जन्म होता है। व्यक्ति खुद के भीतर शक्ति और शांति को महसूस करता है।
