डुमिनी ने लगाई विश्व कप की दूसरी हैट-ट्रिक
दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी जेपी डुमिनी ने श्रीलंका के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए विश्व कप 2015 की दूसरी हैट-ट्रिक बनाई। डुमिनी ने पारी के 33वें ओवर की अंतिम गेंद पर श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को आउट किया और फिर 35वें ओवर की पहली दो गेंदों पर कुलशेखरा और कुशल के विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की।
डुमिनी इस विश्व कप में हैट-ट्रिक लगाने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। डुमिनी के पहले इंग्लैंड के फिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट-ट्रिक लगाई थी। डुमिनी की यह हैट-ट्रिक विश्व कप क्रिकेट की नौवीं हैट-ट्रिक है।
| खिलाड़ी | मैच | साल |
| चेतन शर्मा | भारत बनाम न्यूजीलैंड | 1987 |
| सकलेन मुश्ताक | पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे | 1999 |
| चामिंडा वास | श्रीलंका बनाम बांग्लादेश | 2003 |
| ब्रेट ली | ऑस्ट्रेलिया बनाम केन्या | 2003 |
| लासिथ मलिंगा | श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका | 2007 |
| केमार रोच | वेस्टइंडीज बनाम नीदरलैंड | 2011 |
| लासिथ मलिंगा | श्रीलंका बनाम केन्या | 2011 |
| स्टीवन फिन | इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया | 2015 |
| जेपी डुमिनी | दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका | 2015 |
