सम्बंधित जानकारी
- कौन हैं राजस्थान की हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव जिन्होंने UN में बढ़ाया देश का मान
- कन्धा टूटा लेकिन जज्बा नहीं, योद्धा की तरह लड़ी भारत की शेरनी
- ये हैं ओलंपिक में भारत की ‘लेडी लक’। इन महिला खिलाड़ियों ने ओलंपिक खेलों में बढ़ाया देश का गौरव
- Independence Day History: स्वतंत्रता संग्राम में इन 6 वीरांगनाओं ने दी थी अपने बलिदान की आहुति
- बार-बार हो जाती है वेजाइना में खुजली, इन 3 उपायों से मिनटों में पाएं आराम
Neehar Sachdeva bald bride look
जानिए नीहर सचदेवा ने कैसे सिर मुंडवाकर अपनी खूबसूरती वापस पाई
Neehar Sachdeva Bald Bride Look
Neehar Sachdeva: सिर के बाल किसी महिला की सुंदरता के लिए बहुत मायने रखते हैं। कवियों से लेकर शायरों तक ने औरत के खूबसूरत बालों की तारीफ़ में कितना कुछ लिखा है। लम्बे खूबसूरत घने बाल महिला की सुन्दरता के महत्वपूर्ण मानकों में से एक माने जाते हैं और खूबसूरती को पूर्णता प्रदान करते हैं। ऐसे में अगर किसी लड़की को अपने बाल हमेशा के लिए खो देना पड़ें तो ये किसी के लिए भी दर्दनाक हो सकता है।
भारत में जन्मी और यूएस में रहने वाली नीहर सचदेवा बचपन से ही एलोपेसिया से पीड़ित थीं। एलोपेसिया एरीटा एक आम ऑटोइम्यून बीमारी है जो सिर के छोटे, गोल क्षेत्रों में बालों के झड़ने का कारण बनती है।
नीहर की इस स्थिति को छिपाने के लिए परिवार ने उन्हें विग पहनाना शुरू कर दिया। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि नीहर ने अपना सिर मुंडवाने का फैसला लिया। वेबदुनिया में आज जानिए एलोपेसिया से पीड़ित नीहर सचदेवा की कहानी। आइये जानते हैं कैसे उन्होंने अपना सिर मुंडवा कर अपनी खूबसूरती वापस पाई।
नीहर का परिवार उनकी इस स्थिति को गुप्त रखना चाहता था इसलिए वे जब भी बाहर जाती थी, यहां तक कि स्कूल जाते समय भी उन्हें विग पहननी होती थी।
एक मैगज़ीन में अपने साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "हम दक्षिण एशियाई संस्कृति से थे। इस वजह से मेरा परिवार मेरी स्थिति को लेकर डरा हुआ था और इसी वजह से उन्होंने इस बात को गुप्त रखा। इसमें मेरे माता-पिता की कोई गलती नहीं थी, क्योंकि उन्हें इसी तरह पाला गया था।"
सालों तक उन्होंने अपनी इस स्थिति को छुपाया, लेकिन आखिरकार नीहर ने अपना सिर मुंडवाने और इसका जश्न मनाने का फैसला किया। उन्होंने एक पार्टी आयोजित कर उन सभी लोगों को आमंत्रित किया जो उनके गंजेपन का मजाक उड़ाते थे। उनके इस जज़्बे को लोगों से बहुत सम्मान और समर्थन मिला।
Neehar Sachdeva
ब्राउन गर्ल मैगज़ीन में नीहर:
पिछले साल पूरी दुनिया की नज़र नीहर पर पड़ी जब उन्होंने दुल्हनों के लिए गंजे लुक को सामान्य बनाने के लिए TheBaldBrownBride अभियान में ब्राउन गर्ल मैगज़ीन के साथ सहयोग किया। पिछले साल Brown Girl Magazine की कवर स्टोरी के लिए, नीहर ने अपने अंदाज़ में एक बाल्ड यानी गंजी दुल्हन के रूप में ब्राइडल फैशन इंस्पिरेशन दी थी। नीहर का ये खूबसूरत फोटोशूट किया था नचिकेत शील ने।
अपने इस अनुभव के बारे में उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "मैं जो हूँ और जो मेरी स्थिति है, उसे स्वीकार करना ही वह पहला कदम था जो मुझे अपने जीवन को सही मायने में जीने के लिए उठाने की ज़रूरत थी, जिस तरह से मैं चाहती थी, स्वतंत्र और प्रामाणिक रूप से।"
Image Credit: Nachiket Sheel / Brown Girl Magazine
