सम्बंधित जानकारी
- पीएम मोदी की रैली में टूटा कोरोना प्रोटोकॉल, नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग, चेहरों से गायब थे मास्क
- ममता बनर्जी ने खेला 'धर्म' कार्ड, भाजपा आई तो बोलना पड़ेगा जय श्रीराम
- CoronaVirus Live Updates : कोरोना ने बढ़ाई चिंता, प्रधानमंत्री ने कहा कि सफलता को लापरवाही में न बदलें
- पुरुलिया में भाजपा के रथ पर हमला, 18 मार्च को पीएम मोदी करेंगे रैली
- West Bengal Elections 2021 : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाषण में किया सौरव गांगुली का जिक्र, BJP को लेकर कही बड़ी बात
पुरुलिया में पीएम मोदी का ममता पर हमला, कहा- TMC यानि ट्रांसफर माय कमीशन
पुरुलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा कि तृष्टिकरण के लिए दीदी ने क्या किया, सबको याद। उन्होंने कहा कि 10 साल के तुष्टिकरण के बाद, लोगों पर लाठियां-डंडे चलवाने के बाद, अब ममता दीदी अचानक बदली-बदली सी दिख रही हैं।
उन्होंने कहा कि दीदी को अगर दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, वनवासियों के प्रति ममता होती, तो वो ऐसा नहीं करतीं। यहां तो दीदी की निर्मम सरकार ने माओवादियों की एक नई नस्ल बना दी है जो टीएमसी के माध्यम से गरीबों का पैसा लूटती है।
पीएम ने कहा कि आपका उत्साह दिखा रहा है कि टीएमसी की पराजय तय है। इस बार बंगाल के चुनाव में सिंडिकेट वालों की पराजय होगी। कट मनी वालों की पराजय होगी। तोलाबाजों की पराजय होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दीदी बोले खेला होबे। भाजपा बोले विकास होबे, सोनार बांग्ला होबे...ममता को हार दिख रही है इसलिए वो कह रही हैं, खेला होबे। जब जनता की सेवा की प्रतिबद्धता हो, जब बंगाल के विकास के लिए दिन-रात एक करने का संकल्प हो, तो खेला नहीं खेला जाता, दीदी।
भाजपा की केंद्र सरकार की नीति है- DBT- यानि 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर'। पश्चिम बंगाल में दीदी सरकार की दुर्नीति है- TMC- यानि ट्रांसफर माय कमीशन। उन्होंने कहा कि क्या हालत बना दी है दीदी ने बंगाल की?
उन्होंने कहा कि क्राइम है, क्रिमिनल है, लेकिन जेल में नहीं है। माफिया हैं, घुसपैठिए हैं, लेकिन खुलेआम घूम रहे हैं। सिंडिकेट है, स्कैम है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती है।
