सम्बंधित जानकारी
- जसप्रीत बुमराह को अपनी गेंदबाजी पर भरोसा, नहीं देते विशेषज्ञों की बातों पर ध्यान
- विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ICC एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार
- एशिया कप : जीत के बहाने जसप्रीत बुमराह ने राजस्थान पुलिस पर मारा ताना
- INDvsENG पांचवां टेस्ट : बुमराह ने कहा, इंग्लिश बल्लेबाजों के आगे फेल हो गया हमारा प्लान
- बुमराह बोले, हर सत्र में 5-6 विकेट नहीं मिल सकते
पांच साल के पाकिस्तानी बच्चे ने कॉपी किया बुमराह का बॉलिंग एक्शन, देखें VIDEO
क्रिकेट की दीवानगी बड़ों ही नहीं बच्चों में भी खूब देखने को मिलती है। आपको याद है जब एशिया कप में पहले ही मैच में महेंद्र सिंह धोनी जीरो पर आउट हो गए तो कैसे उनके नन्हें फैन ने अपना आपा खो दिया था। हाल ही में धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट को कॉपी करता हुआ दो साल के बच्चे का वायरल वीडियो भी इसी बात का सबूत है कि क्रिकेट के दीवानों में उम्र की कोई सीमा नहीं है। ऐसे ही एक और फैन का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बच्चा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन की कॉपी करता नजर आ रहा है। यह बच्चा न सिर्फ गेंद उनकी तरह फेंक रहा है, बल्कि उसका रनअप भी बिल्कुल बुमराह जैसा है।
उमैर अफरीदी नाम के शख्स ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए अफरीदी ने लिखा- जसप्रीत बुमराह, पाकिस्तान में 5 साल का यह बच्चा आपका बहुत बड़ा फैन है। जब से उसने आपको एशिया कप में गेंदबाज़ी करते हुए देखा है, वह आपकी ही तरह गेंदबाज़ी करना चाहता है।
इस वीडियो को देखने के बाद जसप्रीत बुमराह ने भी जवाब देते हुए लिखा- मुझे याद है कि बचपन में मैं भी अपने हीरो का एक्शन कॉपी करने की कोशिश करता था। मुझे आज खुशी हो रही है कि कोई मेरा भी एक्शन कॉपी करने की कोशिश कर रहा है।
धोनी के नन्हें फैन्स का वीडियो भी देखें-
उमैर अफरीदी नाम के शख्स ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए अफरीदी ने लिखा- जसप्रीत बुमराह, पाकिस्तान में 5 साल का यह बच्चा आपका बहुत बड़ा फैन है। जब से उसने आपको एशिया कप में गेंदबाज़ी करते हुए देखा है, वह आपकी ही तरह गेंदबाज़ी करना चाहता है।
5 Years Old kid from pak is a big fan of Bumrah.. after watching him in the recently concluded Asia cup every time he tries to bowl like him.@Jaspritbumrah93 @Cricketracker @ZAbbasOfficial @MazherArshad pic.twitter.com/XJIR7cpRTx
— Umair Afridi (@afridiomair) October 19, 2018
As a kid, I remember how I used to copy the actions of my cricketing heroes.
— Jasprit bumrah (@Jaspritbumrah93) October 20, 2018
It's a wonderful feeling to see kids copying my action today.#childhoodflashbacks #Grateful #nostalgia https://t.co/ni4Y22aPMH
धोनी के नन्हें फैन्स का वीडियो भी देखें-
This Kid Enthusiasm Made My Day He Was Extremely Disappointed #Dhoni Should Have Scored Some Runs At Least For Him#Ayansanger #Asiacup2018 #IndvsHKG pic.twitter.com/x3f66tiq0R
— மெட்ராஸ்காரன் (@RajeshTwtz) September 18, 2018
