नोटबंदी के दो साल बाद फिर VIRAL हुई रोते हुए बुजुर्ग की तस्वीर, जानिए क्या है सच..
This elderly man breaking down after missing his spot at a bank in Gurugram became the face of hardship faced by people across India following #Demonetisation two years ago. An unforgettable image by @parveenkumar_ht in @htTweets pic.twitter.com/sgZg6Ydwr5
— Soutik Biswas (@soutikBBC) November 8, 2018
क्या है वायरल तस्वीर में?
वायरल तस्वीर में महिलाएं लाइन में लगी दिख रही हैं, उनमें से एक के हाथ में स्टेट बैंक का पासबुक देख लगता है कि यह बैंक में लगी कोई लाइन है। उनके पास एक बुजुर्ग आदमी रोता हुआ दिख रहा है।
"एक आँसू भी हुकूमत के लिए ख़तरा है
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 8, 2017
तुमने देखा नहीं आँखों का समुंदर होना" pic.twitter.com/r9NuCkmO6t
क्या है इस तस्वीर की सच्चाई?
सच्चाई जानने के लिए हमने इस तस्वीर को गूगल इमेज पर सर्च किया, तो कई न्यूज वेबसाइट और ट्विटर अकाउंट की लिंक सामने आई, जिसमें इस फोटो का इस्तेमाल किया गया था।
हमें ANI के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया नंदलाल का एक वीडियो भी मिला और कई न्यूज वेबसाइट्स की लिंक भी मिली जिसमें उन्होंने नोटबंदी की तारीफ भी की थी।
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा था- ‘जो भी सरकार आए, मैं उसका इस्तकबाल करता हूं और मरते दम तक करूंगा। नोटबंदी से फायदा हुआ, उग्रवादियों ने शोर मचा रखा था’।
WATCH: Nand Lal (ex-Serviceman clicked in iconic #demonetization pic) praises the Government (NOTE: Strong Language) pic.twitter.com/ik4vaHYNvF
— ANI (@ANI) November 8, 2017
उन्होंने लाइन में खड़े होकर रोने वाली तस्वीर के बारे में बताया था कि लाइन में धक्का लगने की वजह से एक महिला उनका पैर पर चढ़ गई थी, जिससे उनके आंसू निकल गए थे।
भारतीय जनता पार्टी ने भी पिछले साल नंदलाल को नोटबंदी के पोस्टर ब्वॉय बनाने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए ट्वीट किया था।
कांग्रेस झूठ के सहारे, सच्चा और ईमानदार नागरिक मोदी के साथ : गुरुग्राम के रहने वाले नन्द लाल ने खोली राहुल गाँधी के झूठ की पोल। #AntiBlackMoneyDay pic.twitter.com/xgvo1KhPoc
— BJP (@BJP4India) November 8, 2017
हमारी पड़ताल में वायरल तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा झूठा साबित हुआ है।

