सम्बंधित जानकारी
- प्रचंड जीत के बाद आज वाराणसी जाएंगे नरेन्द्र मोदी, होगा भव्य स्वागत, मनेगा जीत का जश्न
- पीएम मोदी ने नहीं किया प्रज्ञा ठाकुर को माफ, इस तरह जताई नाराजगी
- प्रधानमंत्री मोदी की जीत के साथ नए भारत का उदय
- प्रधानमंत्री मोदी ने की मंत्रियों से मुलाकात, ‘तीर्थयात्रा’ से की लोकसभा चुनाव प्रचार की तुलना
- मोदी की केदारनाथ यात्रा पर उठे सवाल, चुनाव आयोग की शरण में तृणमूल कांग्रेस
क्या दोबारा प्रधानमंत्री बनने की खुशी में मोदी ने 2 करोड़ युवाओं को मुफ्त लैपटॉप देने का ऐलान किया...जानिए सच...
सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है कि दोबारा प्रधानमंत्री बनने की खुशी में नरेंद्र मोदी ने 2 करोड़ युवाओं को मुफ्त लैपटॉप देने का ऐलान किया है। वायरल मैसेज में लिखा है- ‘नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने की खुशी में *मेक इन इंडिया* के तहत 2 करोड़ों युवाओं को *मुफ्त लैपटॉप* देने का ऐलान किया है, अभी तक 30 लाख युवा सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके हैं अब आपकी बारी है अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन जल्द से जल्द सबमिट करें’।
सच क्या है?
वायरल मैसेज फेक है। मोदी सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। अगर ऐसी कोई घोषणा होती तो संबंधित मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दी जाती। लेकिन हमें इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला।
साथ ही, इस मैसेज के साथ जो लिंक दी गई है, वह है- ‘modi laptop wish karo yaar’। यह किसी सरकारी विभाग का नहीं है। गौर करें कि अधिकतर सरकारी वेबसाइट में gov.in या gov.com डोमेन होता है, जबकि वायलल मैसेज के लिंक में .tk लिखा है। यह स्पष्ट है कि यह वेबसाइट फर्जी है।
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि दोबारा प्रधानमंत्री बनने की खुशी में मोदी ने 2 करोड़ युवाओं को मुफ्त लैपटॉप देने का ऐलान नहीं किया है और वायरल मैसेज फेक है।