सम्बंधित जानकारी
- Corona virus : उत्तर प्रदेश के हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर पसरा सन्नाटा...
- लॉकडाउन में मिकी और मिनी माउस बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, तस्वीर हुई वायरल
- डोनाल्ड ट्रंप बोले, Corona का संक्रमण रोकने की हमारी रणनीति कर रही है काम
- बड़ी खबर, इंदौर में Corona संक्रमण से डॉक्टर की मौत
- Corona virus : चीन में 63 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमण का दौर लौटने का डर
क्या आपके WhatsApp मैसेज की जासूसी कर रही सरकार… जानिए सच...
कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन अफवाहें और इसके इलाज के फर्जी दावे आते रहते हैं। इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि सरकार आपके व्हाट्सएप मैसेज की जासूसी कर रही है।
क्या है वायरल-
वायरल मैजेस के मुताबिक, यदि आप किसी को मैसेज भेजते हैं, तो एक टिक दिखेगा। जब यह मैसेज रिसिवर के पास पहुंच जाता है तो दो टिक दिखते हैं। वहीं, अगर रिसिवर उस मैसेज को पढ़ लेता है तो दोनों टिक ब्लू हो जाते हैं।
आगे बताया गया है कि अगर आपके मैसेज पर तीन ब्लू टिक दिखें, तो उसका मतलब है कि सरकार ने आपके मैसेज पर संज्ञान ले लिया है। यदि आपके मैसेज पर दो ब्लू टिक और एक रेड टिक दिखें तो मतलब है कि सरकार आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। एक ब्लू और दो रेड टिक का मतलब है कि सरकार आपके डेटा की जांच कर रही है। वहीं, 3 रेड टिक का मतलब है कि सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है और आपको जल्द कोर्ट से समन प्राप्त होगा।
क्या है सच-
भारत सरकार की तरफ से प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने वायरल मैसेज का खंडन किया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया है कि कि वायरल मैसेज फेक है। साथ ही बताया कि सरकार द्वारा ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा है।
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि सरकार द्वारा व्हाट्सएप मैसेज की जासूसी करने का दावा फेक है।

#Fake News Alert !
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 7, 2020
Messages circulating on Social Media reading 'WhatsApp info regarding √ tick marks' is #FAKE.#PIBFactCheck : No! The Government is doing no such thing. The message is #FAKE.
Beware of rumours! pic.twitter.com/GAGEnbOLdY