सम्बंधित जानकारी
- डिजिटल इंडिया लोगों की जीवनशैली बना, सरकार का मॉडल टेक्नोलॉजी फर्स्ट : मोदी
- सावधान, देश में फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, SMS का रखें ध्यान
- डोनाल्ड ट्रंप की जगह जो बिडेन के आने से भारत के लिए क्या-क्या बदलेगा
- 42 साल पहले चोरी हुई भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की प्रतिमाएं भारत को मिलीं
- पूरी दुनिया में कोरोना फैलाने वाले चीन ने भारत समेत कई देशों पर लगाए गंभीर आरोप
Fact Check: क्या देश में लॉन्च हो गई COVID-19 Vaccine? जानिए पूरा सच
देश में कोराना वायरस के संक्रमण की रफ्तार कम होते दिख रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों में कोई कमी नहीं आई है। अब ताजा दावा कोरोना वैक्सीन को लेकर किया जा रहा है। एक व्हाट्सएप मैसेज में कहा जा रहा है कि देश में कोरोना की एक वैक्सीन लॉन्च हो गई है और लोगों को वैक्सीन ऐप डाउनलोड कर इसके लिए पंजीकरण कराना होगा।
क्या है सच-
केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स/विभाग/मंत्रालयों को लेकर गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए काम करने वाले PIB फैक्ट चेक ने इस दावे को फर्जी बताया है। साथ ही बताया कि सरकार की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।
PIB फैक्ट चेक ने ट्वीट किया, एक व्हाट्सऐप फॉरवर्ड में यह दावा कर रहा है कि भारत में एक कोरोना वैक्सीन लॉन्च हुई है और लोगों को वैक्सीन ऐप डाउनलोड कर इसके लिए पंजीकरण कराना होगा। यह दावा Fake है। देश में अभी तक कोई कोरोना वैक्सीन लॉन्च नहीं की गई है।
इससे पहले PIB फैक्ट चेक ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ हुई झड़प के दौरान भारतीय सैनिकों के खिलाफ माइक्रोवेव हथियार इस्तेमाल करने के चीनी मीडिया के दावे को सिरे से खारिज कर चुका है।
क्या है सच-
केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स/विभाग/मंत्रालयों को लेकर गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए काम करने वाले PIB फैक्ट चेक ने इस दावे को फर्जी बताया है। साथ ही बताया कि सरकार की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।
A #WhatsApp forward is claiming that a 'Corona Vaccine' has been launched in India and people have to register for it by downloading a 'Vaccine App.'#PIBFactCheck: This Claim is #Fake. No #COVID19 vaccine has been launched in the country yet. pic.twitter.com/VCt1tylmHc
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) November 18, 2020
Some international news portals have published misleading headlines and reported baseless claims related to India-China border stand-off in Ladakh. #PIBFactCheck: This claim is #Fake. @adgpi has clarified that no such incident has taken place. Beware of such #misinformation. pic.twitter.com/EoH4CH3X13
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) November 17, 2020
इससे पहले PIB फैक्ट चेक ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ हुई झड़प के दौरान भारतीय सैनिकों के खिलाफ माइक्रोवेव हथियार इस्तेमाल करने के चीनी मीडिया के दावे को सिरे से खारिज कर चुका है।