सम्बंधित जानकारी
- वट सावित्री व्रत पूजन से पहले जानिए वटवृक्ष (बरगद) का महत्व
- वट सावित्री का व्रत अमावस्या और पूर्णिमा को दो बार क्यों रखा जाता है?
- Vat Savitri Vrat Katha वट सावित्री व्रत की क्या है कथा, देखिए वीडियो भी
- वट सावित्री व्रत 2022 : अखंड सौभाग्य का वरदान देता है वट वृक्ष, जानिए वटवृक्ष की 12 विशेषताएं
- Vat Savitri Vrat: 30 मई 2022 को वट सावित्री अमावस्या पर कैसे करें पूजन, पढ़ें आसान विधि
कब है वट सावित्री अमावस्या, जानें पूजन सामग्री की आवश्यक सूची
वर्ष 2022 में वट सावित्री व्रत यानी वट सावित्री अमावस्या (Vat Savitri Vrat 2022) 30 मई 2022, दिन सोमवार को रखा जा रहा है। मत मतांतर से इसे 29 को भी रखा जा रहा है। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन रखा जाता है। वट सावित्री व्रत करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्ष एवं संतान की प्राप्ति होती है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार वट सावित्री व्रत में पूजन सामग्री विशेष महत्व रखती है। इन सामग्रियों के बिना यह व्रत अधूरा रह जाता है। अत: पूजन करते समय इन चीजों का होना आवश्यक है, पढ़ें सूची-
वट सावित्री व्रत की पूजन सामग्री-Vat Savitri Vrat 2022 puja Samgri
1. सावित्री-सत्यवान की मूर्ति या तस्वीर
2. कच्चा सूत,
3. बांस का पंखा,
4. सुपारी,
5. पान,
6. नारियल,
7. लाल कपड़ा,
8. सिंदूर,
9. दूर्बा घास,
10. अक्षत,
11. सुहाग का सामान,
12. नकद रुपए
13. लाल कलावा,
14. बरगद का फल,
15. धूप
16. मिट्टी का दीपक
17. घी,
18. फल (आम, लीची और अन्य फल)
19. फूल,
20. बताशे,
21. रोली (कुमकुम),
22. कपड़ा 1.25 मीटर,
23. इत्र,
24. पूड़ियां,
25. भिगोया हुआ चना,
26. स्टील या कांसे की थाली
27. मिठाई
28. जल से भरा कलश आदि
29. घर में बना पकवान।
