सम्बंधित जानकारी
- घर की बगिया के लिए फेंगशुई बताए, कब, कहां और कैसे पौधे लगाएं ...
- क्या आपके घर के ठीक सामने पेड़ है, तो यह अशुभ फल मिल सकता है आपको, पढ़ें 15 काम की बातें
- क्या आपके घर में भी हैं पालतू पशु-पक्षी? जानिए आपकी जिंदगी कैसे बचाते हैं ये मासूम, 12 बड़ी बातें
- बिजनेस करते हैं तो वास्तु के 6 टिप्स आपके बहुत काम के हैं...
- यह 15 वास्तु टिप्स आपकी जिंदगी बदल देंगे, आजमाएं तो सही
आपके घर के आसपास कौन से पेड़-पौधे हैं, मिलेंगे यह शुभ-अशुभ फल
घर में पेड़ लगाने से हरियाली आती है और घर में रहने वाले लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं। लेकिन कई बार आपके द्वारा लगाए गए पेड़-पौधे अच्छे परिणाम नहीं देते, क्योंकि उनमें वास्तुदोष होता है। आइए जानें, वास्तु और पौधों का संबंध....
* घर की पूर्व दिशा में पीपल के पेड़-पौधे हो तो इससे घर में भय और निर्धनता आती है।
* घर की पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ होने से समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
* घर की दक्षिण दिशा में कांटेदार पेड़-पौधे होने से घर में रोग पनपते हैं।
* घर की दक्षिण दिशा में गूलर का पेड़ शुभ फलदायक होता है।
* घर के पिछवाड़े या दक्षिण की ओर फलदार वृक्ष शुभ होते हैं।
* घर के उत्तर में गूलर और नींबू का पेड़ होने से आंखों से संबंधित बीमारियां होती हैं।
* पूर्व और उत्तर दिशा में फलदार पेड़ लगाने से संतान पीड़ा अथवा बुद्धि नाश होता है।
* तुलसी का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं। यहां इस पौधे का अत्यंत शुभ फल मिलता है।
* घर के दक्षिण में तुलसी का पौधा कठोर यातना देता है।
