फेंगशुई : तीन टांगों वाले मेंढक के 5 फायदे
फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इस में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह शास्त्र भी पंचतत्वों में पर ही आधारित है। आओ जानते हैं सैंकड़ों वस्तुओं में से फेंगशुई के तीन टांग वाला मेंढक के बारे में।
तीन टांगों वाला मेंढक ( Three Legged Frog Benefits in Feng Shui ) :
1. घर में तीन टांगों वाला मेंढक रखने को भी अच्छा माना जाता है। इस मेंढक के मुंह में सिक्के होते हैं। यह धन समृद्धि के लिए घर में रखा जाता है।
2. इसे आप अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रख सकते हैं। यह भाग्य को जागृत करता है। कहते हैं कि यह भाग्यशाली होता है।
3. मान्यता है कि इसे घर में रखने से घर का वास्तु दोष भी दूर होता है।
4. इसके घर में होने से घर के हर सदस्य की उन्नति होती रहती है।
5. इस कार्यालय या दुकान में भी रख सकते हैं, क्योंकि यह धन समृद्धि और व्यापार बढ़ने के लिए है।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें